बंगाल में बीजेपी नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, फायरिंग में दो साथी भी घायल
AajTak
होटल व्यवसाय से जुड़े राजू झा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्हें कोयला तस्करी मामले में भी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
पश्चिम बंगाल के पूरब बर्धमान जिले में शनिवार शाम बीजेपी नेता और कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक दुर्गापुर के कारोबारी राजू झा कोलकाता जा रहे थे. इस दौरान शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक झा दुकान के बाहर अपनी एसयूवी में इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार में दो व्यक्ति वहां पहुंचे. एक आरोपी ने रॉड से अपनी कार का शीशा तोड़ा, जबकि दूसरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें राजू झा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग घायल हो गए.
सूचना मिलते की मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची. हालांकि तब तक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, वहीं मृतक बीजेपी नेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी से जुड़े थे
बता दें कि होटल व्यवसाय से जुड़े राजू झा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्हें कोयला तस्करी मामले में भी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. साथ ही मृतक के परिजनों से बातचीत की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि उन्हें किसी पर शक तो नहीं है.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










