
बंगाल: बीरभूम में हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल के बयान पर भड़कीं ममता, BJP ने बनाई कमेटी
AajTak
West Bengal Latest News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक टीएमसी नेता की हत्या हो गई जिसके बाद सोमवार देर रात भीड़ ने 10-12 घरों में आग लगा दी. इस हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा पर बीजेपी ने 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. बीजेपी की इस 5 सदस्यीय कमेटी में 4 सांसद और बीजेपी प्रवक्ता भारती घोष को शामिल किया गया है. यह कमेटी जल्द ही बंगाल के हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेगी और एक रिपोर्ट बनाएगी. हिंसा पर रिपोर्ट बनाने के बाद कमेटी इसे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी.
एक तरफ बीजेपी ने हिंसा के बाद कमेटी का गठन किया तो दूसरी तरफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बयान पर भड़की गई हैं. ममता ने राज्यपाल के बयान को व्यापक और गैरजरूरी बताया है. ममता बनर्जी ने इस मामले में राज्यपाल को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उन्हें इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए. ममता ने पत्र में यह भी संकेत दिया कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है.
हिंसा पर क्या बोले थे राज्यपाल? हिंसा में आठ लोगों को जिंदा जलाने की घटना पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दुख व्यक्त किया था. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपना एक वीडियो ट्वीट करके लिखा था कि भयानक हिंसा और आगजनी की घटना संकेत दे रही है कि राज्य हिंसा की संस्कृति और जंगलराज के हवाले है. उन्होंने आगे लिखा कि अब तक आठ लोगों की हत्या हो चुकी है. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है. जगदीप धनखड़ ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर चीफ सेक्रेटरी से रिपोर्ट तलब की है.
केंद्र ने मांगी ममता सरकार से रिपोर्ट हिंसा के बाद अब केंद्र ने इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है. इस हिंसा के बाद बीजेपी नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमें आश्वासन दिया है कि वह 72 घंटों में बीरभूम की घटना की रिपोर्ट मांगेंगे, जिसके बाद एक टीम कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वहां जाएगी. ममता बनर्जी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, वह सीएम हैं. उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.”
क्या है पूरा मामला बता दें कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सोमवार को टीएमसी के एक पंचायत नेता हुई थी. टीएमसी नेता की हत्या के बाद पूरे जिले में हिंसा भड़की. इस हिंसा में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इन लोगों के घरों को आग लगा दी गई थी, जिसमें वे जिंदा जलकर मर गए. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबर है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










