
बंगाल: बीजेपी और लेफ्ट फ्रंट ने मिलकर लड़ा चुनाव, ममता की TMC को हराया
AajTak
पश्चिम बंगाल में दो विरोधी पार्टियां- बीजेपी और लेफ्ट फ्रंट ने एक साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस को झटका दिया है. यह हैरान करने वाला सियासी घटनाक्रम बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी के गढ़ पूर्वी मिदनापुर में हुआ है. इस छोटे से समवाय समिति के चुनाव में जिस तरह दोनों साथ आ गए हैं, उससे राजनीतिक हलकों में बंगाल में असंभव लगने वाले राम-वाम के गठबंधन पर चर्चा छेड़ दी है.
एक ओर जहां बीजेपी के खिलाफ विरोधी पार्टियां 'INDIA' के नाम पर एक साथ आने की जुगत में लगी हुई हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में दो विरोधी पार्टियां- बीजेपी और लेफ्ट फ्रंट ने एक साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस को झटका दिया है. यह हैरान करने वाला सियासी घटनाक्रम बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी के गढ़ पूर्वी मिदनापुर में हुआ है.
दरअसल, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्वी मिदनापुर में समवाय समिति के चुनाव में लेफ्ट फ्रंट और बीजेपी एक साथ आए और तृणमूल कांग्रेस को हरा दिया. हालांकि दोनों की दलों की तरफ से यह कोई आधिकारिक या घोषित गठबंधन नहीं है. लेकिन इस छोटे से समवाय समिति के चुनाव में जिस तरह दोनों साथ आ गए हैं, उससे राजनीतिक हलकों में बंगाल में असंभव लगने वाले राम-वाम के गठबंधन पर चर्चा छेड़ दी है.
बता दें कि बुधवार को महिषादल दल ब्लॉक के अमृतबेड़िया समवाय कृषि कल्याण समिति का चुनाव हुआ. यहां कुल सीट संख्या 63 है. कुल वोटर 1540 और कुल उम्मीदवार 125 हैं. राम और वाम यानी बीजेपी और वाममोर्चा गठबंधन को 34 सीटें मिलीं. वहीं टीएमसी को 29 सीटें मिलीं. इस परिणाम के बाद ही राम और वाम समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










