
बंगाल पंचायत चुनाव: 'नामांकन वापस लो वरना...', BJP उम्मीदवार को मिली धमकी
AajTak
यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के खरदाह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बिलाकांडा-1 ग्राम पंचायत का है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बीजेपी उम्मीदवार सुषमा मृधा को यह धमकी दी है. सुषमा का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने शनिवार रात को उनके घर पर हमला किया.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के ऐलान के साथ ही हिंसा शुरू हो गई है. ऐसे में पंचायत चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार को नामांकन वापस नहीं लेने की स्थिति में खामियाजा भुगतने की धमकी दी गई है.
यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के खरदाह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बिलाकांडा-1 ग्राम पंचायत का है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बीजेपी उम्मीदवार सुषमा मृधा को यह धमकी दी है. सुषमा का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने शनिवार रात को उनके घर पर हमला किया.
उन्होंने बताया कि शनिवार रात को घर की घंटी बजी. गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया. गेट तोड़ दिया गया. खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले गए. कई भाषाओं में मुझे गालियां दी गईं. मुझे धमकी दी गई कि मैं अपना नामांकन वापस ले लूं, वरना मेरे परिवार को मार दिया जाएगा. हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे इसलिए मैं उनमें से किसी को पहचान नहीं पाई.
टीएमसी ने बीजेपी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
आरोप है कि सिर्फ सुषमा ही नहीं बल्कि बीजेपी के कई अन्य उम्मीदवारों पर भी हमले हुए हैं और उन्हें भी नामांकन वापस लेने की धमकी दी गई है. इसकी निंदा करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को न्यू बैकरपुर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया.
टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए बीजेपी के जिला नेता अरीजित बख्शी ने कहा कि ममता बनर्जी विपक्ष को यहां बिल्कुल स्थान नहीं देना चाहती. अब तक अब तक बीजेपी के जिन भी उम्मीदवारों ने नामांकन भरा हैं, उन्हें नामांकन वापस लेने की धमकी दी गई है. उनके घरों पर हमले किए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










