
बंगाल: टीएमसी में थम गया विवाद? अभिषेक बनर्जी बने रहेंगे राष्ट्रीय महासचिव, महुआ मोइत्रा को मिली ये जिम्मेदारी
AajTak
ममता बनर्जी ने 20 सदस्यीय कार्यकारी राष्ट्रीय समिति बनाई, अभिषेक बनर्जी इस समिति के सदस्य हैं. ऐसा करके ममता बनर्जी ने एक संदेश दिया है कि अभिषेक उनके लिए अहम हैं जिन्हें वह बचाएंगी. राज्यसभा सदस्य सौगत रॉय और डेरेक ओ'ब्रायन जैसे नेता भी इस समिति का हिस्सा नहीं हैं.
टीएमसी में जारी विवाद के बीच पार्टी की तरफ से हाल ही में 20 सदस्यों की कमेटी बना दी गई. इस कमेटी में अभिषेक बनर्जी को भी जगह दी गई. लेकिन डेरेक ओ ब्रायन और Sougata Ray जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल नहीं किया गया है. जिसके बाद आज सभी को उनके पद भी सौंप दिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










