
बंगाल: गलतफहमी के कारण स्थानीय लोगों ने CISF पर हमला किया, फिर फायरिंग की घटना हुई: EC
AajTak
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के बीच कूचबिहार में भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई. इसे लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग बूथ पर गोलीबारी की घटना स्थानीय लोगों द्वारा 'गलतफहमी' की वजह से सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के बाद हुई.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान कोच बिहार में बड़ी घटना हुई. यहां हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. इसे लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सितालकुची विधानसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर गोलीबारी की घटना स्थानीय लोगों द्वारा 'गलतफहमी' की वजह से सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के बाद हुई. आयोग ने सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाए जाने की बात भी कही है. फायरिंग की इस घटना में 4 लोग मारे गए थे. ये थी घटना सुबह करीब 9.45 पर सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 126 पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था. इसी दौरान मतदान केंद्र के पास मानिक एमडी नाम का एक लड़का दिखाई दिया, जो बीमार था. दो से तीन स्थानीय महिलाएं उसकी देखरेख कर रही थीं. स्थानीय पुलिस के अनुसार सीआईएसएफ के जवान बूथ पर मौजूद थे, उन्होंने मानिक के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और स्थानीय लोगों से उसे बूथ पर मौजूद स्थानीय पुलिस की गाड़ी से हॉस्पीटल भेजने के बारे में कहा. इस दौरान कुछ लोगों ने सोचा कि लड़के को सीआईएसएफ के जवानों ने पीटा है. बस इसी गलतफहमी के कारण कुछ लोगों ने शोर करना शुरू कर दिया. इस बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई. बताया गया है कि 300-350 की संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं. जो बेहद गुस्से में थीं और किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती थीं.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








