
बंगाल: कूचबिहार में बवाल, TMC वर्कर्स ने BJP की रैली पर पथराव किया, बम फेंके
AajTak
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में टीएमसी समर्थकों ने कथित तौर पर भाजपा की रैली पर पथराव किया और बम फेंके. रविवार दोपहर बीजेपी की ओर से रैली बुलाई गई थी. विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बीजेपी ने सीतलकुची इलाके में रैली निकालने का प्रोग्राम बनाया था. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था.
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बीजेपी और टीएमसी के बीच विवाद हो गया है. यहां कूचबिहार जिले के सीतलकुची में भाजपा की रैली को लेकर तनाव फैल गया है. आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने बीजपी की रैली कार्यक्रम में पथराव किया और बम फेंके.
जानकारी के मुताबिक, टीएमसी समर्थकों ने कथित तौर पर भाजपा की रैली पर पथराव किया और बम फेंके. रविवार दोपहर बीजेपी की ओर से रैली बुलाई गई थी. विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बीजेपी ने सीतलकुची इलाके में रैली निकालने का प्रोग्राम बनाया था. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. लेकिन स्थिति हिंसक हो गई.
वहीं, टीएमसी ने भी आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा समर्थकों पर तृणमूल पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है. फिलहाल, मौके पर अतिरिक्त बलों को बुलाया गया है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बीजेपी और टीएमसी के बीच अक्सर तनातनी देखने को मिलती रहती है. इसी साल जून के महीने में हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नादिया में हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं. तब बीजेपी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में आगजनी और पथराव किया गया था.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









