
बंगाल की धरती से ममता की हुंकार- 2024 में नहीं लौटने वाली बीजेपी, लोगों ने बनाया मन
AajTak
सीएम ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि 2024 में बीजेपी की केंद्र में वापसी नहीं होने वाली है. उनकी नजरों में केंद्र ने बंगाल के गरीबों का पैसा नहीं दिया है. वे सभी ब्लॉक में जुलूस निकालने की तैयारी कर रही हैं.
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया दौरे पर गईं सीएम ममता बनर्जी लगातार तल्ख तेवर दिखा रही हैं. सोमवार को डीएम की क्लास लगाने के बाद आज मंगलवार को उन्होंने प्रशासनिक बैठक के दौरान कई मुद्दों पर विस्तार से बात की. उनकी तरफ से पुरुलिया सीट पर टीएमसी को मिली हार के बारे में भी जिक्र किया गया. साफ कहा गया कि बीजेपी ने यहां झूठा प्रचार किया था.
ममता कहती हैं कि पुरुलिया में हमारे लोगों से हो सकता है कि गलती हुई हो. जिसके लिए यहां के लोगों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दिया. जीतने के बाद भाजपा सांसद, विधायक अब दिखाई नहीं पड़ते. बीजेपी, सीपीएम, कांग्रेस हमारे नाम पर झूठा प्रचार करते रहते हैं. तृणमूल सरकार लक्ष्मी भंडार, रूपश्री, कन्याश्री, राशन, स्मार्टफोन, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दे रही है.
सीएम आगे बताती हैं कि अगर सब तृणमूल करें तो बीजेपी-सीपीएम खाएंगे लॉलीपॉप? तृणमूल कर्मी हमारी संपत्ति हैं. कोई गलती करने पर हम 2 थप्पड़ मार सकते हैं. क्योंकि वे हमारे भाइयों की तरह हैं. आप हार गए तो क्या हुआ? हम चाहते हैं कि आप लोगों के साथ रहें. बीजेपी-सीपीएम को यहां से एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पुरुलिया में एक फिल्म सिटी बनाएंगी. एक हवाई अड्डा बनवाएंगी. रघुनाथपुर में 72,000 करोड़ रुपये का उद्योग होगा.
इसके अलावा ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला. उनके मुताबिक केंद्र की तरफ से गरीबों का पैसा नहीं दिया जा रहा है. वे कहती हैं कि दिल्ली सरकार हमारे यहां से सारे टैक्स ले लेती है. वहां से 40 फीसदी ही देती है. मैं कह रही हूं, या तो ग़रीबों को पैसा दो या विदाई ले लो. 100 दिन का पैसा नहीं देने पर अगले 5-6 तारीख को सभी ब्लॉकों में सभाएं और जुलूस निकालेंगे. वोट आने पर गरीब लोगों को गैस देने की बात करते हैं लेकिन अभी गैस खरीदने पर 800 रुपये का खर्च आता है.
विपक्षी नेताओं पर हो रही सीबीआई कार्रवाई के लिए ममता ने केंद्र को जिम्मेदार माना. उनकी नजरों में सत्ता में एक फर्जी सरकार बैठी है जो कभी लालू प्रसाद के घर सीबीआई भेज रही है. भाजपा मंत्रियों के घर-घर सीबीआई-ईडी को जाना चाहिए. अगर खुद ऐसा करें तो सात खून माफ. ममता ने जोर देकर कहा कि बीजेपी 2024 में नहीं लौटने वाली है, वो कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन लोगों ने मन बना लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










