
बंगालः कोरोना को लेकर मंत्री की बैठक में नहीं बुलाए गए विधायक, BJP ने बताया अपमान
AajTak
अलीपुरद्वार जिले में बीजेपी के पांच विधायक हैं, लेकिन कोरोना को लेकर हुई इस बैठक में एक भी विधायक को बुलाया नहीं गया. इस संबंध में मंत्री बराइक ने कहा कि यह बैठक कोरोना को लेकर जल्दी में बुलाई गई थी. इसलिए हमने विधायकों को नहीं बुलाया.
बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड जीत के साथ लगातार तीसरी बार सूबे की सत्ता पर कब्जा भले कर लिया हो लेकिन सियासी रस्साकशी जारी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अलीपुरद्वार में कोरोना को लेकर हुई मंत्री की बैठक में पार्टी के विधायकों को नहीं बुलाने का आरोप लगाया है. हालांकि, प्रदेश के जनजाति विकास मंत्री बुलू चिक बराइक ने आरोप खारिज किए हैं. जानकारी के मुताबिक बुलू चिक बराइक ने अलीपुरद्वार के अलीपुरद्वार जिला प्रशासन की बिल्डिंग के डुआर्स कन्या कॉन्फ्रेंस हॉल में रविवार की दोपहर बैठक की. इस बैठक में अलीपुरद्वार के जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. बैठक में पूर्व विधायक सौरभ चक्रवर्ती, अलीपुरद्वार की डिस्ट्रिक्ट काउंसिल की प्रेसिडेंट शीला दास सरकार भी मौजूद थे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










