
बंगला, गाड़ी, फ्री ट्रेवल, फ्री टोल! जानिए आज से कैसे बदल जाएगी 280 नए सांसदों की लाइफ?
AajTak
Lok Sabha Session 2024: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है. सत्र के पहले दो दिन चुने गए सासंद अपने पद की शपथ लेंगे, जिसके बाद से वे आधिकारिक रुप ये सांसद कहलाएंगे.
आज से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई है. पहले और दूसरे दिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में चुने गए सासंद अपने पद की शपथ लेंगे, जिसके बाद से वे सदन के आधिकारिक सदस्य बन जाएंगे. कई सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार सासंद पद की शपथ लेंगे. सांसद बनने के साथ ही जन प्रतिनिधियों को सासंद को मिलने वाली सुविधाएं मिलने लग जाएगी और वो आम से खास लोगों की गिनती में आ जाएंगे.
कितने सांसद पहली बार शपथ लेंगे?
18वीं लोकसभा में संसद पहुंचे सासंदों में अधिकतर सासंद वो हैं, जो फर्स्ट टाइम वाले सांसद हैं. बता दें कि सदन में 52 फीसदी सासंद पहली बार सासंद पद की शपथ लेंगे. ये कुल 280 सांसद हैं. अकेले उत्तर प्रदेश से 45 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार संसद पहुंचे हैं. वहीं, महाराष्ट्र से 33 सांसद पहली बार चुने गए सांसद हैं.
कैसे बदल जाएगी लाइफ?
पहली बार चुने गए सांसद आज से सदन का हिस्सा होंगे और लोकसभा सदस्य की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का फायदा ले सकेंगे. ऐसे में जानते हैं सांसदों को आज के बाद से कौन-कौनसी सुविधाएं मिलेंगी.
सांसद चुने जाने के बाद मोटे तौर पर सदस्यों को सैलरी के साथ कई भत्ते, यात्रा सुविधाएं, चिकित्सा सुविधाएं, आवास, टेलीफोन, पेंशन आदि सुविधाएं दी जाती हैं. 11 मई 2022 की सैलरी और भत्ते में किए गए बदलावों के अनुसार, सांसदों को एक लाख रुपये सैलरी दी जाती है, जिसके अलावा घर पर मीटिंग को लेकर हर दिन के 2000 रुपये अलाउंस के रुप में मिलते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










