
फ्लोर टेस्ट से पहले ही बिहार NDA में खटपट, आखिर नाराज क्यों हैं जीतनराम मांझी और नीतीश सरकार का गेम कितना बिगाड़ सकते हैं? समझिए नंबरगेम
AajTak
बिहार के कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद भेजने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में 12 फरवरी को एनडीए सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. लेकिन, टूट का डर कांग्रेस को सता रहा है. कांग्रेस से तमाम विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है. वहीं, जीतनराम मांझी की प्रेशर पॉलिटिक्स ने एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है.
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले ही सियासत में संकट के बादल मंडराने लगे हैं. एक तरफ कांग्रेस में टूट का डर है तो दूसरी तरफ बिहार के सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. नीतीश सरकार को समर्थन दे रहे HAM प्रमुख जीतनराम मांझी लगातार अपनी मांग पर अड़े हैं. मांझी का कहना है कि उनकी पार्टी को सरकार में दो मंत्री पद दिए जाने का वादा किया गया था, उसे पूरा किया जाए. अभी सिर्फ मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया है. मांझी की मांगों का चिराग पासवान ने भी समर्थन देकर मुद्दे को हवा दे दी है. मांझी की पार्टी के 4 विधायक हैं. एक हफ्ते पहले ही मांझी को राजद की तरफ से ऑफर दिए जाने की खबरें आई थीं. हालांकि, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) ने दावों को नकार दिया था और एनडीए के साथ रहने का दम भरा था. चर्चा है कि मांझी की प्रेशर पॉलिटिक्स के आगे नीतीश सरकार को झुकना पड़ सकता है. राज्य में विधानसभा का नंबरगेम बड़ी वजह बन रहा है.
दरअसल, 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है. विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है. इसके लिए 122 विधायकों का समर्थन जरूरी है. सत्ता पक्ष के पास 128 विधायकों का समर्थन है. यानी बहुमत से 5 ज्यादा विधायक समर्थन में हैं. बीजेपी के 78, HAM के 4, जदयू के 45 और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है. वहीं, विपक्ष की बात करें तो कुल 114 विधायकों का समर्थन है. यानी बहुमत से सिर्फ 8 विधायकों की दूरी. राजद के 79, कांग्रेस के 19 और लेफ्ट के 16 विधायक हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का भी एक विधायक है, जो ना तो एनडीए में शामिल है और ना ही महागठबंधन में.
'एनडीए की राह में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं मांझी?'
इससे पहले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने ये कहकर चौंका दिया कि बहुमत परीक्षण में कुछ भी हो सकता है. उधर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि बिहार की सियासत में खेल अभी बाकी है. अब उनकी पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि मांझी ही NDA की राह में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. हालांकि जीतनराम के बेटे संतोष सुमन ऐसी किसी अटकलों से इनकार कर रहे हैं. एक और मंत्री पद की दावेदारी को पार्टी नेताओं की इच्छा बता रहे हैं. संतोष कहते हैं कि पार्टी के संरक्षक की डिमांड है. उनकी बात को गौर से सुना जाए तो उन्होंने (जीतनराम) कहा था कि हम नरेंद्र मोदी जी के प्रति आस्था रखते हैं और हम यहीं रहेंगे. उन्होंने मांग की है. अगर मंत्री के तौर पर मुझसे पूछते हैं तो मैं यही कहूंगा कि जो मुझे मिला है, उससे संतुष्ट हैं और मिलकर काम करेंगे.
40 सीट, 6 दावेदार... नीतीश के पालाबदल से बिहार में एकदम बदल गया लोकसभा चुनाव का गणित!
'महत्वपूर्ण विभाग चाहता है HAM'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










