
फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज, RJD ने अपने विधायकों को Tejashwi Yadav के आवास पर रोका
AajTak
बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. इससे पहले 11 फरवरी को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है. इसी बीच आरजेडी ने अपने विधायकों को बैठक के लिए बुलाकर तेजस्वी यादव के आवास पर रोका है. 3 घंटे तक आरजेडी की बैठक चली. इसके बाद विधायकों को तेजस्वी के पांच देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर रोका गया.
बिहार में नई सरकार के गठन ने बाद 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. इससे पहले 11 फरवरी को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है. इसमें जेडीयू के विधायकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं. इसी बीच आरजेडी ने अपने विधायकों को बैठक के लिए बुलाकर तेजस्वी यादव के आवास पर रोका है.
3 घंटे तक आरजेडी की बैठक चली. इसके बाद विधायकों को तेजस्वी के पांच देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर रोका गया. विधायक के लगेज को आवास में भेजा जा रहा है. उधर, फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार कांग्रेस के विधायक हैदराबाद पहुंच चुके हैं.
विधायकों के टूटने की आशंका के चलते उन्हें हैदराबाद भेजा गया है. बीते दिनों दिल्ली में प्रदेश के कांग्रेस विधायकों की एक बैठक भी हुई थी. इसमें 19 में से 17 विधायक शामिल हुए थे. इसके बाद बिहार कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद पहुंचे थे.
जेडीयू ने विधायकों के लिए रखा लंच
वहीं, जेडीयू ने आज अपने विधायकों को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर लंच के लिए बुलाया हैं. जेडीयू अपने विधायकों पर नजर बनाए रखना चाहती है. दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के विधायकों की आज 3 बजे तेजस्वी यादव के आवास पर मीटिंग हुई. आरजेडी ने अपने विधायकों को 12 फरवरी के दिन सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है.
नए स्पीकर का चुनाव भी 12 को

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










