
फ्लाइट से लद्दाख जाने का मौका, घूमने-खाने-ठहरने की नहीं टेंशन, बजट में बुक करें IRCTC का ये पैकेज
AajTak
अगर आप दोस्तों के साथ लद्दाख घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC का टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट होगा. इस पैकेज में आपके खाने-पीने-ठहरने की भी व्यवस्था होगी. आइए जानते हैं कैसे बुक करना होगा पैकेज.
IRCTC Tour Package: अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आपके लिस्ट में लद्दाख जरूर होगा. एडवेंचर के शौकीन लोग यहां अपनी बाइक से जाना पसंद करते हैं, लेकिन कई लोग इतना लंबा रास्ता बाइक से कवर करने में डरते हैं. अगर आप भी बाइक से लेह-लद्दाख का प्लान नहीं कर पा रहे हैं तो आप IRCTC का लेह-लद्दाख टूर पैकेज बुक कर सकते हैं. इसमें आपके खाने-ठहरने से लेकर घूमने, आने-जाने की भी व्यवस्था होगी. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
यहां जानें पैकेज डिटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Ladakh with IRCTC है. इस पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिन लेह- लद्दाख सहित कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत 8 सितंबर और 14 सितंबर को लखनऊ से होगी.
पैकेज में कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका? पैकेज में आपको शाम घाटी, लेह, नुब्रा, तुरतुक, पैंगोंग घूमने का मौका मिलेगा.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप 6 रात और 7 दिनों की होगी. इस ट्रिप की शुरुआत 8 सितंबर से होगी.
कितना आएगा खर्च? अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए बुकिंग करते हैं तो आपके 60100 रुपये लगेंगे. वहीं, इसमें आपके साथ कोई 5 साल से 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 53300 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए बुकिंग करते हैं तो आपको 55100 रुपये खर्च करने होंगे.
वहीं, अगर आपके साथ कोई बच्चा जाता है और आप उसके लिए अलग से बेड नहीं लेते हैं तो आपको 48400 रुपये खर्च आएगा. ट्रिपल ऑक्यूपेंसी टिकट बुक करने के लिए आपको 54,600 रुपये खर्च करने होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










