
फ्लाइट से बिहार-बंगाल जाने वालों को झटका, रनवे पर दरार आने के बाद बागडोगरा एयरपोर्ट बंद
AajTak
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बागडोगरा एयरपोर्ट के रनवे पर दरार आने के बाद वहां फ्लाइट ऑपरेशन को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि बागडोगरा एयरपोर्ट बिहार और बंगाल की सीमा पर है. यही वजह है कि उत्तर बंगाल और उत्तर पूर्व बिहार के ज्यादातर लोग इसी एयरपोर्ट के जरिए यात्रा करते हैं. होली के त्योहार को देखते हुए इस एयरपोर्ट पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया था.
होली से ठीक पहले फ्लाइट से बंगाल और बिहार जाने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है. सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाईअड्डे के रनवे पर मंगलवार की सुबह दरार मिलने मिलने के बाद हड़कंप मच गया.
इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने फ्लाइट ऑपरेशन को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया जिससे एयरपोर्ट पर अलग-अलग शहरों को जाने वाले लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. बता दें कि होली के मौके पर उत्तर पूर्व बिहार और बंगाल जाने वाले लोग इसी एयरपोर्ट के जरिए यात्रा करते हैं. बागडोगरा एयरपोर्ट पर जैसे ही रनवे पर दरार की खबर मिली, एयरपोर्ट के फील्ड अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसका मुआयना किया. इसके बाद उन्होंने विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग पर रोक लगा दी. इससे पहले मंगलवार की सुबह को बागडोगरा एयरपोर्ट पर सिर्फ तीन विमान उतरे और दो रवाना हुए.
रनवे पर दरार दिखने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट ऑपरेशन को तत्काल बंद कर दिया गया. इस वजह से एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई क्योंकि 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया. इसको लेकर बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक शुभ्रामणि पी ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे से पहले कुछ भी कहना संभव नहीं है. रनवे की मरम्मत का काम शुरू हो गया है.
वहीं एयरपोर्ट पहुंचे यात्री देबाशीष डे ने कहा, "रनवे में दरार के कारण सेवा को निलंबित कर दिया गया है. मैं अभी नहीं जानता कि यह कब तक बंद रहेगा. मुझे कोई अन्य व्यवस्था करनी होगी," एक अन्य यात्री सायन मजूमदार ने कहा, " मुझे जल्द से जल्द कोलकाता जाना है, नहीं पता कि क्या होगा." मेयर गौतम देव ने कहा, "हो सकता है कि मौजूदा समस्या को देखते हुए इसे यात्री सेवाओं के लिए बंद कर दिया गया हो. उन्होंने कभी अभी पर्यटन का मौसम है लेकिन रनवे को हवाई सेवा के लिए बंद किया गया है. हवाई अड्डे के अधिकारियों को इस मामले को देखने दें."
बता दें कि बागडोगरा हवाई अड्डे को 11 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रनवे की मरम्मत के लिए बंद किया जाना है लेकिन उससे पहले ही दरार आ जाने की वजह से हवाई सेवा रोक दी गई है.
(इनपुट - जोयदीप बाग)

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









