
फ्लाइट कैंसल, जंगी बेड़ा रवाना... मिडिल ईस्ट में जंग की आहट, क्या आज कयामत की रात होगी?
AajTak
लगता है आज की रात ही कयामत की रात होगी. ईरान करेगा इजरायल पर हमला. क्योंकि तेल अवीव, तेहरान, बेरूत , अम्मान और एरबिल के लिए 21 अगस्त तक फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है. अमेरिकी नौसेना मिडिल-ईस्ट पहुंच रही है. तैयारी ऐसी है जैसे आज यानी 12 अगस्त 2024 की रात ईरान करेगा इजरायल पर घातक हमला.
इजरायल पर ईरान के संभावित हमले के मद्देनजर लुफ्तांसा ने अपनी कई उड़ानें 21 अगस्त तक रद्द कर दी हैं. तेल अवीव, तेहरान, बेरूत, अम्मान और एरबिल के लिए 21 अगस्त तक कोई फ्लाइट नहीं चलेगी. उधर अमेरिका ने भी अपना घातक जंगी बेड़ा भूमध्यसागर की ओर रवाना कर दिया है. आशंका है कि आज रात ही जंग की शुरू होगी.
अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी जनरल लॉयड ऑस्टिन ने गाइडेड मिसाइल सबमरीन USS Georgia को मिडिल-ईस्ट जल्दी पहुंचने का आदेश दिया है. घातक 154 लैंड अटैक टोमाहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस यह सबमरीन तेजी से मेडिटेरेनियन की तरफ जा रही है. इसके अलावा तीसरे कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ USS Abraham Lincoln भी इसी तरफ जा रहा है. वहां पहले से ही यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप मौजूद है.
यह भी पढ़ें: S-400 के बदले ईरान अब रूस को देगा Fath 360 बैलिस्टिक मिसाइल, जानिए इसकी ताकत
इससे पहले अमेरिका और अन्य देश मिलकर यह प्रयास कर चुके हैं कि इजरायल और हमास के बीच सीज-फायर हो जाए. ताकि ईरान के हमले के समय ज्यादा मामला बिगड़े न. लेकिन इजरायल द्वारा हमास के राजनीतिक चीफ इस्माइल हानिया को मारने के बाद ईरान गुस्से में है, वह बदला लेने के लिए संभवतः आज रात ही हमला करेगा.
ईरान, हिजबुल्लाह, हमास, यमन के हूती एक साथ करेंगे इजरायल पर हमला

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












