
फ्री में चिकन खाने पर दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
AajTak
नवी मुंबई के खारघर इलाके में फ्री में चिकन खाने को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया. इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि मृतक चिकन पार्टी में पैसे नहीं देता था, फ्री में खाता था, इसी को लेकर विवाद हुआ. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
नवी मुंबई के खारघर इलाके में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मुफ्त में चिकन खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि युवक को उसी के दोस्त ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, घटना पिछले हफ्ते गुरुवार की है. जयेश और मन्नू अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ खारघर के सेक्टर-3 इलाके में चिकन बना रहे थे. पुलिस का कहना है कि मन्नू हर बार चिकन खाता था, लेकिन पैसे नहीं देता था. इसी को लेकर जयेश को गुस्सा आ गया. दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और झगड़ा होने लगा. गुस्से में आकर मन्नू ने जयेश को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें: UP: तमंचे के बल पर मां के सामने लड़की का किडनैप, देहरादून में हत्या, आरोपी सलमान समेत चार गिरफ्तार
इसके बाद जयेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी मन्नू दिनेश शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान जयेश वाघ के रूप में हुई है, जो पनवेल मनपा के सीवेज वाहन पर सफाईकर्मी था. आरोपी का नाम मन्नू दिनेश शर्मा है, जो खारघर के बेलपाडा सेक्टर-3 में रहता है. दोनों आपस में दोस्त थे और अक्सर साथ समय बिताते थे.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे. खाने को लेकर उनके बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ था. गुरुवार को चिकन पार्टी के दौरान पैसों को लेकर बहस हुई. मामला इतना बढ़ गया कि मन्नू ने जयेश पर हमला कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ शुरू कर दी है. पनवेल के पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े के दौरान वहां और कौन-कौन मौजूद था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










