
फ्रांस राष्ट्रपति से मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने की मुलाकात, देखें अनिल कपूर समेत कौन-कौन शामिल
ABP News
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. मुंबई दौरे के दौरान मैक्रों से अनिल कपूर ने कला और सांस्कृति से जुड़ी दिग्गज हस्तियों ने मुलाकात की.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. मंगलवार (17 फरवरी) को मुंबई के लोकभवन में मैक्रों की प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के साथ मुलाकात हुई. इससे पहले मैक्रों ने मुंबई दौरे के दौरान कला और सांस्कृति से जुड़ी दिग्गज हस्तियों के साथ मुलाकात की. इसमें बॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल रहे, जिसमें अनिल कपूर से लेकर मनोज बाजपेयी का नाम शामिल है.
अनिल कपूर ने मैक्रों से मुलाकात को लेकर किया पोस्ट
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. अनिल कपूर ने लिखा, 'राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट के साथ सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के बीच मजबूत संबंध पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए एक प्रेरणादायक दोपहर बिताई. भारत और फ्रांस के लिए शुभकामनाएं. आने वाले समय में और भी कई कहानियां हैं जिन्हें अभी सुनाया जाना बाकी है.'
Spent an inspiring afternoon with President Emmanuel Macron and his gracious better half, Brigitte exchanging thoughts on cinema, culture, and the powerful bridge between India and France.Here’s to India 🇮🇳 x France 🇫🇷And to many more stories waiting to be told.… pic.twitter.com/UkNzhcKxKG

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












