
फौजा सिंह हिट एंड रन मामला: आरोपी ड्राइवर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
AajTak
पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने खुलासा किया कि वह अपना फोन बेचकर मुकेरियां से लौट रहा थे, तभी ब्यास पिंड के पास उसकी कार ने एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मार दी.
महान मैराथन धावक फौजा सिंह (Fauja Singh) की हिट-एंड-रन मौत के मामले में आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पंजाब पुलिस ने इससे पहले 30 साल के एनआरआई ढिल्लों को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी और हादसे से जुड़ी फॉर्च्यूनर एसयूवी की बरामदगी, फौजा की मौत के 30 घंटे के अंदर हुई.
जालंधर के करतारपुर के दासुपुर गांव के निवासी ढिल्लों को मंगलवार देर रात हिरासत में लिया गया और भोगपुर पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ चल रही है.
पूछताछ में आरोपी ने क्या कहा?
शुरुआती पूछताछ के दौरान, ढिल्लों ने कथित तौर पर हादसे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने बताया कि वह मुकेरियां से अपना फ़ोन बेचकर लौट रहा था, तभी उसकी गाड़ी से ब्यास पिंड के पास एक बुज़ुर्ग को टक्कर लग गई. ढिल्लों ने दावा किया कि उस वक्त उसे पता नहीं था कि मृतक फ़ौजा सिंह थे. उसे इसके बारे में न्यूज रिपोर्ट्स से पता चला.
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद अधिकारियों ने संदिग्ध वाहनों की एक लिस्ट तैयार की थी. मंगलवार देर शाम, अधिकारियों ने एक फॉर्च्यूनर एसयूवी की पहचान की. शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि वाहन कपूरथला निवासी वरिंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










