
फॉर्च्यूनर का कांच फोड़ा, दिखाए काले झंडे, दिल्ली-मुंबई हाइवे वाले 'धाकड़ कांड' का जिक्र करने पर MP कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा
AajTak
Jitu Patwari convoy attacked in Ratlam: 'वोट चोर-गद्दी छोड़' जनजागरण पदयात्रा में शामिल होने गए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को धाकड़ समाज के लोगों ने घेर लिया. पटवारी की टिप्पणी से नाराज धाकड़ समाज के लोग काले झंडे लेकर कांग्रेस नेता का विरोध करने पहुंचे थे.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर रतलाम में धाकड़ समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया. पटवारी के ऊपर समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.
ASP राकेश खाखा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि एक कांग्रेस नेता की शिकायत के आधार पर पूर्व जौरा जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ और मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़ और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने काले झंडे दिखाए और पटवारी के काफिले में शामिल एक कार का शीशा तोड़ दिया. पटवारी अपनी गाड़ी से उतरे और कथित हमलावरों को शांत कराया.
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें समझाया कि धाकड़ समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अश्लील हरकत करने वाले बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ पर टिप्पणी की थी.
बता दें कि जीतू पटवारी ने एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान धाकड़ समुदाय के दो सदस्यों के बारे में जिक्र छेड़ा था, जो हाल के महीनों में दो अलग-अलग घटनाओं में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे.
मध्यप्रदेश में सरकारी अत्याचार किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! भिंड pic.twitter.com/73DDDSTXx0

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










