
फैमिली संग हजारों कर्मचारी मुफ्त में पार्टी करने गए, बॉस ने जेब से दिए लाखों!
AajTak
बॉस ने हाल ही में अपनी कंपनी के करीब 10 हजार कर्मचारियों और उनके परिजनों को तीन दिन की ट्रिप स्पॉन्सर की और इस ट्रिप का पूरा खर्च खुद उठाया. कर्मचारी अपनी फैमिली के साथ Walt Disney World ट्रिप पर गए थे और हवाई जहाज से लेकर होटल तक के सारे खर्च बॉस ने दिए.
एक अरबपति बिजनेसमैन ने अपने हजारों कर्मचारियों की पार्टी का खर्च खुद उठाया. उन्होंने खुद की जेब से पैसे खर्चकर कर्मचारियों को डिज्नी वर्ल्ड की सैर करवाई. कर्मचारियों के जाने-आने, रहने, खाने सबका पैसा अपनी जेब से दिया. बॉस की इस दरियादिली से कर्मचारी गदगद हैं.
इस अमेरिकी बिजनेसमैन का नाम केन ग्रिफ़िन (Ken Griffin) है. फ्लोरिडा के रहने वाले 54 साल के ग्रिफ़िन Citadel & Citadel Securities के मालिक हैं. उनकी नेट वर्थ 2600 अरब रुपये के करीब है. उन्होंने हाल ही में अपनी कंपनी के करीब 10 हजार कर्मचारियों और उनके परिजनों को तीन दिन की ट्रिप स्पॉन्सर की और इस ट्रिप का पूरा खर्च खुद ही उठाया.
nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर कर्मचारी अपनी फैमिली के साथ Walt Disney World ट्रिप पर गए थे. इस दौरान हवाई जहाज से लेकर होटल तक के सारे खर्च ग्रिफ़िन ने उठाए.
Citadel के प्रवक्ता ने कहा कि ग्रिफ़िन ने न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, पेरिस, ज्यूरिख और अन्य शहरों से ली गई फ्लाइट के टिकट का पैसा दिया. उन्होंने होटल, थीम पार्क के टिकट और खाने से लेकर पार्किंग के लिए भी भुगतान किया. इसके अलावा, ग्रिफ़िन ने अपने कर्मचारियों को एक म्यूजिक प्रोग्राम में भी शिरकत करने की सुविधा मुहैया करवाई.
बताया गया कि 2020 में कंपनी की ओर से दी जाने वाली पार्टी कोरोना के कारण रद्द हो गई थी. लेकिन अब जब पार्टी दी गई तो इतनी भव्य दी गई कि लोगों की आंखें फटी रह गईं. केन ग्रिफिन के बारे में बताया गया कि उन्होंने अपने जीवनकाल में काफी पैसा डोनेट किया है. जिसमें अधिकांश कला, शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र शामिल हैं. उन्होंने अब तक करीब 100 अरब रुपये दान में दिए हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










