
फैक्ट चेक: हाल की नहीं, दो साल पहले प्रयागराज कुंभ की है योगी आदित्यनाथ की ये तस्वीर
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को लेकर दावा ये किया जा रहा है कि ये उत्तराखंड कुंभ की तस्वीर है.
देश में चारों तरफ कोरोना महामारी कहर ढा रही है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें योगी आदित्यनाथ भगवा कपड़ा पहने कुछ लोगों के साथ नदी में स्नान करते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्ट में तंज करते हुए दावा किया जा रहा है कि तस्वीर हाल-फिलहाल की है और इस तरह नहाने की वजह से ही योगी कोरोना पॉजिटिव हुए. पोस्ट के कमेंट में कुछ लोग तस्वीर को हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ से जोड़ रहे हैं. अमित शाह और योगी जी का कुंभ स्नान. करोना फैलाने में इनका बहुत बड़ा योगदान #MautKaSaudagar #CoronaSecondWave pic.twitter.com/iHZ3TCG8TS (18 अप्रैल 2021) प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 124033.... आज शाम 6:30 बजे तक प्रदेश में 2630 और नये मामले सामने आये।@PIBDehradun @PMOIndia @TIRATHSRAWAT@PIBHindi @drharshvardhan @DDNewslive@DDnews_dehradun pic.twitter.com/Wt3Sd0tGrr
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








