
फैक्ट्री में ही खड़ी रह गई करीब 1 लाख कार, इस वजह से नहीं हो सकी डिलिवरी
AajTak
General Motors: चिप की कमी ने 2020 से ही दुनिया भर में वाहन निर्माताओं को परेशानी में डाल दिया है. इस वजह से कई वाहन निर्माता अस्थायी रूप से कारखानों को बंद करने और उत्पादन में कटौती करने के लिए मजबूर हो गए.
कंप्यूटर चिप (Semiconductor) और अन्य पार्ट्स की कमी के चलते अमेरिकी ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स (General Motors) अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाई. इन दिनों पूरी दुनिया चिप (Semiconductor) की कमी से जूझ रही है. इसका असर जनरल मोटर्स के प्रोडक्शन पर भी पड़ा है और कंपनी को दूसरी तिमाही में कुछ कम्पोनेंट्स के बिना ही 95 हजार गाड़ियों को तैयार करना पड़ा. जनरल मोटर्स का कहना है कि वह जून महीने में ज्यादातर व्हीकल पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाई है.
कब तक पूरी तरह से होंगी तैयार
हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इन वाहनों को पूरी तरह से तैयार कर लेगी और ये इस साल के अंत तक डीलरों के पास पहुंच जाएंगे. अप्रैल से जून तक जनरल मोटर्स के नहीं बिकने वाले वाहन कुल बिक्री के 16 फीसदी थे. कंपनी ने बीते दिनों बताया कि उसने मौजूदा तिमाही के दौरान 5,82,000 से अधिक वाहनों की बिक्री की है. हालांकि, ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी कम है.
कंपनी ने कमाया मुनाफा
कंपनी ने बताया है कि उसकी प्री-टैक्स इनकम 13 बिलियन डॉलर से 15 बिलियन डॉलर के बीच रही है. इस इनकम के साथ कंपनी ने पूरे वर्ष में 9.6 बिलियन डॉलर से 11.2 बिलियन डॉलर तक का शुद्ध मुनाफा कमाया है. पहली बार कंपनी ने भविष्यवाणी की थी कि वो दूसरी तिमाही में 2.3 अरब डॉलर से 2.6 अरब डॉलर तक की कमाई करेगी.
चिप की कमी बनी सिरदर्द

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









