
फेक कंपनियां, म्यूल अकाउंट और मैनेजर की मिलीभगत... दिल्ली में इंटरस्टेट फॉरेक्स ट्रेडिंग फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़
AajTak
दिल्ली पुलिस ने दुबई से संचालित एक इंटरस्टेट फॉरेक्स ट्रेडिंग फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. इसमें फर्जी कंपनियों, म्यूल अकाउंट और फॉरेक्स डैशबोर्ड के जरिए करोड़ों रुपए लूटने का खुलासा हुआ है. प्राइवेट बैंक का सेल्स मैनेजर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. इस फ्रॉड नेटवर्क का मास्टरमाइंड दुबई में बैठा है.
दिल्ली में पुलिस ने ऐसे इंटरस्टेट फॉरेक्स ट्रेडिंग फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसका संचालन दुबई में बैठे साइबर क्रिमिनल कर रहे थे. यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को उच्च विदेशी मुद्रा लाभ का झांसा देता था. उन्हें एक डिजिटल मायाजाल में फंसा देता था, जहां फर्जी डैशबोर्ड, हेरफेर किए गए रिटर्न और झूठे प्रॉफिट स्टेटमेंट दिखाकर लोगों से उनके पैसे लूट लिए जाते थे. इस मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क बहुत तकनीकी और संगठित था. आरोपी फर्जी कंपनियों की एक लंबी चेन बनाकर पीड़ितों से हासिल रकम को म्यूल अकाउंट के जरिए लेयर करते थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन कंपनियों के बैंकिंग उपकरण सभी एटीएम कार्ड, चेक बुक, खातों से जुड़े सिम कार्ड और नेट-बैंकिंग क्रेडेंशियल सीधे दुबई से नियंत्रित किए जा रहे थे. इस ऑपरेशन का हैंडलर अब्दुल उर्फ विक्की बताया जा रहा है.
गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में सबसे पहला नाम अनुराग कुमार है. उसने बड़े पैमाने पर म्यूल अकाउंट खोले थे. वो इन खातों को महज 2 लाख रुपए के बदले दुबई कनेक्शन वाले नेटवर्क के हवाले कर देता था. हर खाता इस गिरोह की मनी-लॉन्ड्रिंग मशीनरी का एक अहम हिस्सा बन जाता था. दूसरा आरोपी जीशान सैयद है. वो एक प्राइवेट बैंक में सेल्स मैनेजर था. जीशान की भूमिका और भी खतरनाक मानी जा रही है.
जीशान ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 70 हजार रुपए लेकर कॉर्पोरेट अकाउट्स तक पहुंच कराई. इनके जरिए फर्जी कंपनियों का वित्तीय ढांचा और मजबूत होता गया. इस तरह ठगी बिना किसी शक के होती रही. तीसरे आरोपी का नाम हिमांशु गुप्ता है, जो पहले भी कई धोखाधड़ी मामलों में शामिल रह चुका है. इस केस में हिमांशु मुख्य समन्वयक की तरह काम करता था. निचले स्तर के गुर्गों को दुबई स्थित हैंडलर से जोड़ता था.
इस गिरोह ने केवल एक पीड़ित से करीब 40 लाख रुपए की ठगी की बात कबूली है, लेकिन पुलिस का मानना है कि इस स्कैम का दायरा काफी बड़ा है. कई लोग इनकी चपेट में आ चुके होंगे. पूरे मामले में रीबूट्ज सिंक प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड और थिंकसिंक प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों को फ्रंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. इनके खातों के जरिए रकम की लेयरिंग की जाती थी.
दिल्ली और फरीदाबाद में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में तीनों आरोपियों को दबोचा गया. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि भारत से दुबई तक पैसे कैसे शिफ्ट होते थे, कितने बैंकिंग चैनल इसमें शामिल थे और इसी नेटवर्क के अन्य सदस्य कहां छिपे हुए हैं. यह केस सिर्फ एक फॉरेक्स स्कैम नहीं, बल्कि उस नए दौर का प्रतीक है, जहां साइबर अपराध अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार कर चुका है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








