
फूलों की बारिश, लग्जरी SUV की सवारी... पाकिस्तान में हमास नेताओं को जैश-लश्कर दे रहे VIP ट्रीटमेंट
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमास के नेता लग्जरी एसयूवी से रावलकोट के शहीद सबीर स्टेडियम में जा रहे हैं. इस एसयूवी के आगे-पीछे बाइक और घोड़ों पर जैश और लश्कर के आतंकी नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में भारत विरोधी एक सम्मेलन किया गया, जो हमास नेताओं की वजह से चर्चा में आ गया है. इस सम्मेलन में हमास के नेताओं ने हिस्सा लिया, जहां जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने उनका वीआईपी वेलकम किया.
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमास के नेता लग्जरी एसयूवी से रावलकोट के शहीद सबीर स्टेडियम जा रहे हैं. इस एसयूवी के आगे-पीछे बाइक और घोड़ों पर जैश और लश्कर के आतंकी नजर आ रहे हैं.
एक अन्य वीडियो में जैश और लश्कर के आतंकियों को फिलिस्तीन के झंडों के साथ बाइक और घोड़ों पर देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही हमास नेता पहुंचते हैं, उनके ऊपर फूल बरसाए जाते हैं.
पाकिस्तान में पांच फरवरी को 'अल अक्सा फ्लड कॉन्फ्रेंस' का आयोजन किया गया. इस मौके पर जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर का भाई तल्हा सैफ और जैश कमांडर असगर खान कश्मीरी शामिल हुए थे.
बता दें कि सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास ने हमला कर दिया था, जिसके बाद इजरायल और हमास के बीच छिड़े इस युद्ध में बड़े पैमाने पर नुकसान हो चुका है. इजरायल ने हमास की कमर तोड़कर रख दी है. बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बाद फिलहाल इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम हो गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










