
फुटबॉल के मैदान में मेसी से मुकाबला करेंगे सीएम रेवंत रेड्डी... PM मोदी, राहुल-प्रियंका को दिया समिट का न्यौता
AajTak
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राहुल-प्रियंका गांधी को तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन डॉक्यूमेंट के बारे में विस्तार से बताया. उनके साथ डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमरका, सांसद और एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन भी मौजूद थे. समिट 8 और 9 दिसंबर को भारत फ्यूचर सिटी में आयोजित होगा।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को राजधानी में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी बातचीत की. रेवंत रेड्डी ने दोनों नेताओं को हैदराबाद में आठ और नौ दिसंबर को होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया. ये कार्यक्रम भारत फ्यूचर सिटी में आयोजित होगा.
राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उन्हें तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन डॉक्यूमेंट के बारे में विस्तार से बताया. ये दस्तावेज राज्य के लंबे समय के विकास, निवेश बढ़ाने और राजस्व में सुधार पर केंद्रित है. सीएम ने उन्हें समिट का आधिकारिक निमंत्रण पत्र भी सौंपा. इस दौरान डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमरका, कई सांसद और एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन भी मौजूद थे.
मेसी मैच से पहले मैदान में उतरेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी
हैदराबाद के MCRHRD ग्राउंड में इन दिनों हर शाम तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी फ्लडलाइट्स के नीचे फुटबॉल प्रैक्टिस करते दिख जाते हैं. मुख्यमंत्री का इस तरह मैदान में उतरना आम बात नहीं है, लेकिन इसकी वजह 13 दिसंबर को होने वाला वह फ्रेंडली मैच है, जिसमें रेवंत रेड्डी का सामना अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी से होगा.
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के पहले CM जिनका मेसी से होगा सामना, जानिए कैसे पॉलिटिक्स के साथ हो रही फुटबॉल प्रैक्टिस
खेल के बहाने राजनीतिक संदेश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










