
फीस नहीं चुकाने पर छात्र को निजी स्कूल ने बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराया केस
AajTak
पश्चिम बंगाल के एक निजी स्कूल ने छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को फीस नहीं चुका पाने की वजह से स्कूल में बंधक बना लिया. उसके माता-पिता अगस्त 2022 से मासिक ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं कर पाए थे. हालांकि, पिता ने 10 दिनों में फीस भरने का वादा किया था. अब इस मामले में पिता ने केस दर्ज कराया है.
पश्चिम बंगाल के एक निजी स्कूल ने छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को स्कूल में बंधक बना लिया. दरअसल, स्कूल की तरफ से रिमांडर भेजने के बाद भी उसके माता-पिता अगस्त 2022 से मासिक ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं कर पाए थे. इसके चलते 12 साल के छात्र मानव सचदेवा को स्कूल में ही रोक लिया गया था.
छात्र के पिता विक्की सचदेवा ने इंडिया टुडे को बताया, “मेरा बेटा हुगली जिले के उत्तरपारा में कॉलोनी फैक्ट्री में बने हिंद मोटर एजुकेशन स्कूल में पढ़ता है. स्कूल से फीस के बारे में सूचना मिलने के बाद मैंने बकाया फीस का भुगतान 10 दिनों के भीतर करने का वादा किया था. इसके बावजूद स्कूल ने आज मेरे नाबालिग बेटे को बंधक बना लिया.”
बिना किसी पूर्व सूचना के बच्चे को रोका गया
विक्की ने कहा कि वह स्कूल प्रशासन के "अमानवीय" व्यवहार से व्यथित हैं. उन्होंने आगे बताया, "स्कूल प्रशासन ने मुझे फीस के पेमेंट के बारे में सूचित करने के लिए बुलाया. मैंने जवाब दिया कि मैं ऑफिस में होने के कारण तुरंत नहीं आ पाऊंगा. मगर, मैंने इस तथ्य माना कि ट्यूशन फीस बकाया थी और नवंबर के अंत तक उन्हें पेमेंट करने की बात कही थी."
नाराज पिता ने कहा, “स्कूल अधिकारियों ने बिना कोई पूर्व सूचना दिए उनके बेटे को स्कूल में रोक लिया था. स्कूल से किसी ने भी मुझे यह बताने के लिए फोन नहीं किया कि फीस नहीं चुकाने की वजह से मेरे बेटे को स्कूल के बाहर जाने से रोक दिया गया था. अधिकारियों से बात करने के बाद भी वे मेरे बेटे को कैसे हिरासत में ले सकते हैं. जब मैंने स्कूल अधिकारियों से बात कर ली थी, तो वेरे मेरे बेटे को कैसे बंधक बना सकते हैं.”
पिता ने दर्ज कराया स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ केस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










