
फीमेल फ्रेंड की आत्महत्या के बाद मंजूषा ने सुसाइड का दिया था संकेत, मॉडल की मां ने किया दावा
AajTak
बंगाली मॉडल मंजूषा नियोगी 27 मई को अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. वह अपने करीबी दोस्त बिदिशा डी मजूमदार की आत्महत्या के बाद से डिप्रेशन में थीं. बिदिशा की आत्महत्या के बाद उसने सुसाइड का संकेत दिया था.
बंगाली मॉडल मंजूषा नियोगी 27 मई को अपने कोलकाता अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. उनकी मां ने आजतक को बताया कि मंजूषा अपने करीबी दोस्त बिदिशा डी मजूमदार के साथ रहना चाहती थीं, जिन्होंने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी. बता दें कि तीन दिन के अंदर मंजूषा नियोगी और बिदिशा डी मजूमदार ने आत्महत्या कर ली.
बंगाली मॉडल मंजूषा नियोगी शुक्रवार सुबह कोलकाता में अपने कमरे की छत से लटकी मिलीं. दो दिन पहले मंजूषा की दोस्त और बंगाली मॉडल बिदिशा मजूमदार ने आत्महत्या की थी. दोनों बहुत करीबी दोस्त थे. मंजूषा की मां ने आजतक को बताया है कि उनकी बेटी बिदिशा के साथ रहना चाहती थी. उन्होंने यह भी बताया कि बिदिशा के आत्महत्या करने के बाद मंजूषा ने आत्महत्या करने का संकेत भी दिया था.
मेरी बेटी लगातार बिदिशा के बारे में बातें करती थी: मंजूषा की मां
मंजूषा नियोगी अपने परिवार के साथ कोलकाता के पटुली इलाके में रहती थीं. मंजूषा की मां बताया, "मेरी बेटी लगातार कहती थी कि वह बिदिशा के साथ रहना चाहती है. वह लगातार बिदिशा के बारे में बात करती थी. मैंने उसे डांटा तो उसने मुझसे कहा कि बहुत जल्द मीडिया बिदिशा की तरह हमारे घर पर ध्यान केंद्रित करेगी. मॉडल की मां ने यह भी दावा किया कि वह अपने करीबी दोस्त बिदिशा डी मजूमदार की आत्महत्या के बाद डिप्रेशन में थी.
उधर, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मंजूषा नियोगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
मनोचिकित्सक ने क्या कहा...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










