
फिल्म 'द ताज स्टोरी' को हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी, याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'द ताज स्टोरी' की रिलीज और सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन के खिलाफ दाखिल याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया. वकील शकील अब्बास ने फिल्म पर इतिहास तोड़-मरोड़ने और साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया था.
दिल्ली हाई कोर्ट ने 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' की रिलीज और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी सर्टिफिकेशन के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया. हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज और उसे दिए गए सेंसर बोर्ड प्रमाणपत्र के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल इस मामले में जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं दिखाई देती. इसलिए इसे तुरंत सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता.
याचिकाकर्ता वकील शकील अब्बास ने अदालत से फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने और सेंसर बोर्ड द्वारा दिए गए प्रमाणपत्र को रद्द करने की मांग की थी.
कोर्ट में दाखिल अर्जी में वकील ने कहा कि फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है. फिल्म से साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है.
'ताज पर गलत जानकारी...'
वकील ने अर्जी में कहा कि ताजमहल पर गलत जानकारी दी गई है. कई तथ्यहीन और गलत जानकारी फैलाने का आरोप याचिका में लगाते हुए केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को पक्षकार बनाया गया है. फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता परेश रावल को भी पक्षकार बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: 'ताजमहल के अंदर...', फिल्म 'द ताज स्टोरी' पर उठे सवाल, परेश रावल ने दिया ये जवाब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










