
फिल्मों और सीरियल में काम दिलवा दूंगा... कहकर नागपुर के इवेंट ऑर्गेनाइजर ने लड़कियों से ठगे लाखों
AajTak
नागपुर में एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने फिल्मों और सीरियल्स में काम दिलाने का झांसा देकर कई लड़कियों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया. आरोपी शहर में इवेंट कराता था. अब उसके खिलाफ 17 पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोप है कि उसने करीब 23 लाख रुपये की ठगी की है.
नागपुर में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने फिल्मों और सीरियल में काम दिलाने का झांसा देकर कई महिलाओं और लड़कियों से लाखों रुपये ऐंठ लिए. मामला सामने आने के बाद पीड़ित महिलाएं और परिवारजन पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रुशान उर्फ काशिफ खान आरिफ खान के तौर पर हुई है. वह नागपुर के मोमिनपुरा इलाके का रहने वाला है और खुद को इवेंट ऑर्गेनाइजर बताकर पिछले कुछ सालों से शहर में काम कर रहा था. वह शहर के मॉल्स में इवेंट्स आयोजित करता था और इन्हीं इवेंट्स के जरिए युवतियों और महिलाओं से संपर्क साधता था. रुशान ने एक बार बिग बॉस फेम सना खान को भी नागपुर में एक इवेंट के लिए बुलाया था. इस वजह से कई लोगों को उस पर भरोसा हो गया और उन्होंने उसे फिल्मों और सीरियलों में रोल दिलाने के नाम पर पैसे दे दिए.
कैसे करता था ठगी?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रुशान पहले लोगों से नजदीकियां बढ़ाता था और फिर बड़े सपने दिखाता था. वह कहता था कि अगर आप 10 लाख रुपये खर्च करेंगे तो टीवी सीरियल और फिल्मों में काम मिलेगा और आगे मोटी कमाई होगी. इस चकाचौंध भरे सपने के झांसे में आकर कई महिलाएं और परिवारजन अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई उसे थमा देते थे. पीड़ितों का कहना है कि आरोपी केवल पैसों की मांग ही नहीं करता था, बल्कि कभी-कभी गोल्ड तक की मांग करता था. एक महिला ने तो यहां तक आरोप लगाया कि रुशान ने उसके परिवार से 10 तोला सोना तक ठग लिया.
पीड़िताओं की आपबीती
इस ठगी का शिकार बनीं कई महिलाएं अब सामने आकर आरोपी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही हैं. एक महिला ने कहा कि रुशान खान उर्फ काशिफ ने हमसे मॉडलिंग और गोवा में शो का झांसा देकर लाखों रुपये लिए. हमारे पास उसकी पेमेंट रसीदें और ट्रांजेक्शन की पूरी डिटेल है. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी गांजा और ड्रग्स के कारोबार में भी शामिल है. हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि उसके झांसे में न आएं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










