
फिर बरसेंगे दिल्ली में बादल... क्या गणतंत्र दिवस पर होगी बारिश? IMD का अलर्ट, जानें 26 जनवरी का मौसम
AajTak
दिल्ली में फिर बारिश होने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. आइए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?
भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. यह खास अवसर हर देशवासी के लिए काफी अहम है. सोमवार 26 जनवरी को मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड में देश की सैन्य शक्ति, आधुनिक हथियारों और सांस्कृतिक झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा.
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR के मौसम में बदलाव देखने को मिला है. दिल्ली में बारिश भी हुई है. हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार आया है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 26 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में हल्के बादल बने रह सकते हैं.
बता दें, 26 जनवरी की सुबह ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिसका असर विजिबिलिटी पर पड़ सकता है. दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 19°C से 21°C और न्यूनतम तापमान 04°C से 06°C के बीच रहेगा. न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रह सकता है.
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather Live: बारिश का यूटर्न! पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में होगी बरसात... मौसम विभाग का अलर्ट
यहां होगी बारिश IMD के अनुसार, 26 से 28 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भी बिजली कड़कने के साथ 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.
27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसी दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली कड़कने के साथ 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










