
फिरोजाबाद: शादी से 10 दिन पहले लड़की ने किया सुसाइड, खुशियों के बीच पसरा मातम
AajTak
यूपी के फिरोजाबाद जिले (UP Firozabad) में 19 साल की लड़की की शादी पांच दिन पहले ही तय की गई थी. उसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. उससे पहले ही लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (UP Firozabad) के थाना उत्तर इलाके के भगवान नगर में रहने वाली 19 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार, यूपी के फिरोजाबाद जिले में रहने वाली रचना पुत्री शिव प्रताप ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रचना फतेहपुर के फरियाग की रहने वाली है. वह सोमवार को जब देर तक कमरे में बंद रही तो घरवालों ने खिड़की में झांककर देखा. उस समय लड़की फांसी के फंदे पर लटकी थी.
पांच दिन पहले ही तय हुई थी लड़की की शादी
19 साल की रचना की शादी की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. 15 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी. रचना की शादी भगवान नगर के रहने वाले अभिषेक के साथ 5 दिन पूर्व ही तय हुई थी. घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं. इसी बीच उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटनास्थल पर गए थाना उत्तर के थानाध्यक्ष संजीव दुबे ने बताया कि लड़की की शादी तय कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि अभी तक परिजनों की तहरीर नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










