
फार्म में छिपा था पुणे बस रेप केस का आरोपी, शिरूर से गिरफ्तार... 48 घंटे से पुलिस की 13 टीमें थीं तलाश में
AajTak
पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी दत्तात्रेय गाडे को शिरुर तहसील से गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने ड्रोन तैनात कर उसकी तलाश की थी और जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी.
पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर हुए शर्मनाक रेप के मामले में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 37 वर्षीय आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुणे के शिरुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि वह देर रात किसी के घर खाना खाने गया था, उसी शख्स ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी. आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार रात लगभग डेढ़ बजे हुई और आज उसे पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा.
आरोपी गाडे पर पहले से ही चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. 2019 से वह एक अपराध के मामले में जमानत पर बाहर था. आरोपी पिछले दो दिनों से फरार था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 13 विशेष टीमें बनाई थीं. इस मामले में पुणे पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी.
यह भी पढ़ें: 'सिर्फ कानून बनाने से नहीं रुकेंगे अपराध, बल्कि...', पुणे बस रेप केस पर बोले पूर्व CJI चंद्रचूड़
क्या है पूरा मामला?
पुणे में स्वारगेट महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) के सबसे बड़े बस डिपो में से एक है. पीड़िता के मुताबिक, वह मंगलवार सुबह करीब 5.45 बजे सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, जब आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया, उसे 'दीदी' कहकर बुलाया और कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है.
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि वह (आरोपी) उसे बस स्टैंड में ही दूसरी जगह खड़ी एक खाली 'शिव शाही' एसी बस में ले गया. चूंकि बस के अंदर की लाइटें चालू नहीं थीं, इसलिए वह बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन उस आदमी ने उसे यकीन दिलाया कि यह सही वाहन है. मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फिर उसका पीछा किया और उसके साथ बलात्कार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












