
फार्मा कंपनियों की साजिश का हिस्सा बना WHO? कोविड पर भारत से जुड़ी रिपोर्ट पर बवाल
AajTak
भारत में कोविड से कितनी मौतें हुईं? इसको लेकर WHO और केंद्र सरकार आमने-सामने है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसपर स्वास्थ्य मंत्रालय को आपत्ति है.
भारत में कोरोना से कितनी मौतें (Death from Corona in India) हुईं इसको लेकर घमासान मचा हुआ है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के बाद विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को घेर रही हैं. सरकार इस पक्ष को भी नहीं नकार रही है कि इस पूरे विवाद की जड़ फार्मा कंपनियां हो सकती हैं. सरकार मानती है कि कोरोना काल में वैक्सीन बनाने वाली जिन फार्मा कंपनियों को भारत ने अपने बाजार में एंट्री नहीं दी, उन्होंने WHO के कान भरे हैं.
बता दें कि कोरोना से मौतों को लेकर सारा विवाद आंकड़ों का है. भारत सरकार का कहना है कि कोविड की वजह से देश में जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 तक 4.8 लाख मौतें हुई हैं. लेकिन WHO की एक रिपोर्ट का कहना है कि भारत में कोरोना से 4.7 मिलियन (करीब 40 लाख) मौत हुई हैं. यह आंकड़ा सरकार के आंकड़े से 10 गुना है, इसलिए इसपर विवाद हो गया है.
विधानसभा चुनाव से पहले आने वाली थी रिपोर्ट
सरकारी सूत्र WHO की इस रिपोर्ट को गलत ढंग से तैयार की गई बताया है. यह भी कहा गया है कि इस रिपोर्ट को पहले नवंबर में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले जारी करने का प्लान था.
बता दें कि मार्च में पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और उत्तराखंड में चुनाव हुए थे और नवंबर के आसपास चुनावी माहौल सेट हो चुका था. सूत्र का कहना है कि ऐसा करके मौजूदा सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जानी थी.
यह भी पढ़ें - Corona से मौतों के आंकड़े पर क्यों है बवाल, भारत में और WHO का डेटा कैसे जुटाया जाता है? 4 एक्सपर्ट्स से समझें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










