
फाइनेंस के जुगाड़ से साजिश की प्लानिंग तक... अमृतपाल की खालिस्तानी साजिश के 9 मास्टरमाइंड
AajTak
'वारिस पंजाब दे' का स्वघोषित चीफ अमृतपाल सिंह ज्यादा समय तक फरार नहीं रह पाएगा. पुलिस एक-एक करके उसके करीबियों को पकड़ती जा रही है. पुलिस अब तक उसके 207 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है. इसके अलावा पुलिस अमृतपाल के विदेशी फंडिंग के सोर्स का भी पता लगा रही है. पुलिस की गिरफ्तारियों और पड़ताल में कुछ ऐसे चेहरों का भी पता चला है जो उसकी साजिश के मास्टरमाइंड कहे जा रहे हैं.
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले सात दिन से फरार चल रहा है. उसके 8 राज्यों में से कहीं छुपे होने की आशंका है. सूत्रों के अनुसार, वह पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में से कहीं छिपा हो सकता है. विदेश न भाग पाए, इसलिए पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को भी अलर्ट कर दिया गया है.
चुस्त नाकाबंदी, वाहनों की चेकिंग और लगातार पेट्रोलिंग के बाद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है. दरअसल पुलिस से बचने में उसकी हर कदम पर मदद की जा रही है. हालांकि पुलिस हर दिन उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी कर रही है. आइए सबसे पहले आपको बताते हैं कि वे कौन किरदार हैं, जो अमृतपाल की खालिस्तानी साजिश के लिए फंडिंग से लेकर प्लानिंग तक का काम संभाल रहे थे.
किरणदीप कौर: यह अमृतपाल की पत्नी है. इसी साल 10 फरवरी को दोनों की शादी हुई है. पुलिस को आशंका है कि किरणदीप को अमृतपाल को हो रही विदेशी फंडिंग की जानकारी है. इसके अलावा, खुफिया एजेंसियों को इस बात की आशंका है कि किरणदीप कौर आनंदपुर खालसा फोर्स (AKF) और 'वारिस पंजाब दे' के लिए धन जुटाने का काम करती थी. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दो दिन पहले कथित विदेशी फंडिंग के मामले में किरणदीप कौर से करीब एक घंटे पूछताछ भी की है.
पप्पलप्रीत सिंह: इसे अमृतपाल का मेन हैंडलर कहा जा रहा है. अमृतपाल इसे अपना मेंटर मानता है. पप्पलप्रीत के कहने पर ही अमृतपाल ने कट्टरपंथी सिख उपदेशक से एक साधारण व्यक्ति का रूप लिया. जींस-टीशर्ट पहकर फरार हो गया. वह पंजाब में खालिस्तान का माहौल खड़ा करने के लिए आईएसआई के सीधे संपर्क में था. वह राज्य में आतंकवाद की साजिश कर रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










