
फर्टिलाइजर, कीड़े, बदबू..., महिला ने बताया स्किन केयर रूटीन तो भड़के लोग, बोले- हद करती हो
AajTak
एक महिला ने हाल में टिकटॉक के जरिए अपने स्किन केयर रूटीन के बारे में लोगों को बताया तो लोग हैरान रह गए. वीडियो में महिला अपने शरीर पर कुछ ऐसा लगाती है कि वह ऊपर से नीचे तक काफी गंदी हो जाती है. लोगों ने इस वीडियो पर ढेरों कमेंट किए.
लोग अपनी त्वचा के लिए अक्सर महंगे कॉस्मेटिक और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं. वहीं कई लोग इसके लिए बेसन, दही और दूध से बने घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं. लेकिन एक महिला ने जब सोशल मीडिया के जरिए अपना स्किन केयर रूटीन लोगों को बताया तो लोग हैरान रह गए.
'पूरे शरीर पर लगा ली मिट्टी और...'
महिला ने टिकटॉक पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया और बताया कि मैं अपना स्किन केयर घर के पीछे का गार्डन में ही कर लेती हूं. वीडियो में महिला गार्डन में सफेद टॉप और स्कर्ट पहने जमीन पर बैठी है और वह धीरे- धीरे जमीन से गीली मिट्टी उठाकर अपने पूरे बदन और चेहरे पर मल लेती है. वह मिट्टी को चेहरे पर किसी मास्क की तरह लगाए रहती है. वह ऊपर से नीचे तक काफी गंदी हो जाती है.
'आज के समाज की दिक्कत यह है कि...'
वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा है- आप सोचते होंगे कि मैं अपनी स्किन इतनी साफ कैसे रखती हूं तो देखिए ये है मेरा स्किन केयर रूटीन. इसके अलावा उसने वीडियो पर लिखा है- आज के समाज की दिक्कत यह है कि मैं घर के गार्डन से मिट्टी लगाती हूं तो लोग नाराज हो जाएंगे लेकिन बाजार से 50 डॉलर का मड मास्क खरीदने में एक बार भी नहीं सोचेंगे. महिला के वीडियो पर लोगों ने तेजी से और ढेरों कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- तुम पागल हो क्या? गार्डन की मिट्टी में तमाम कीड़े मकोड़े होते हैं, ये रिस्की हो सकता है.
'छी...फर्टिलाइजर, कीड़े और भी बहुत कुछ' एक अन्य ने लिखा "छी....फर्टिलाइजर, कीड़े, गंध, और भी बहुत कुछ.. उसका क्या... कुछ तो सोचो?" एक अन्य यूजर ने कहा- "मुझे लगता है कि लोग अपने बैकयार्ड साफ-सुथरे इलाकों की मिट्टीपसंद करते हैं." तीसरे ने कहा "50 डॉलर में मिलने वाला मड पैक विनियमित और सुरक्षित है." किसी ने मजे लेते हुए कहा "बचपन में मुझे हमेशा इसी से दाद होती थी."

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











