
फर्जी IPS अधिकारी बनकर पुलिस एस्कॉर्ट मांगने वाला युवक गिरफ्तार
AajTak
फरीदाबाद में पुलिस ने निजी कंपनी के कर्मचारी को फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर पुलिस से एस्कॉर्ट वाहन मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जब एसएचओ को फर्जी डीसीपी पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर फरीदाबाद ले जाने की बात कही. रास्ते में जब एसएचओ ने उससे पूछा की कहां जाना है तो आरोपी फंस गया जिसके बाद पुलिसकर्मी को उस पर शक हुआ और उसकी पोल खुल गई.
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने नोएडा स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारी को फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर पुलिस से एस्कॉर्ट वाहन मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
फर्जी डीसीपी बनकर पुलिस को किया गुमराह
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को फरीदाबाद के डीसीपी सेंट्रल को एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को दक्षिण दिल्ली का डीसीपी सुरेंद्र चौधरी बताया. फोन पर उसने कहा कि उसे फरीदाबाद आना है, लेकिन रास्ता नहीं पता, इसलिए उसे तुरंत एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन की जरूरत है.
डीसीपी के निर्देश पर पल्ला थाने के एसएचओ ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और दिल्ली बॉर्डर पर आरोपी से मिलने पहुंचे. जब एसएचओ को फर्जी डीसीपी पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर फरीदाबाद ले जाने की बात कही. रास्ते में जब एसएचओ ने उससे पूछा की कहां जाना है तो आरोपी ने वापस नोएडा छोड़ने की मांग की.
आरोपी की पहचान और कबूलनामा
पुलिस जांच में पता चला कि यह व्यक्ति फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर अधिकारियों को गुमराह कर रहा था. आरोपी की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई, जो दिल्ली के महरौली में रहता है और नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इंटरनेट से दक्षिण दिल्ली और फरीदाबाद के डीसीपी के फोन नंबर जुटाए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










