
फर्जी IAS बन रिटायर्ड जज की बेटी को जाल में फंसाया, फिर इस तरह करने लगा ब्लैकमेल
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक रिटायर्ड जज की बेटी के साथ चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर जज की बेटी को अपनी जाल में फंसाया, फिर उस ब्लैकमेल करते हुए धमकी देकर उस पर शादी का दबाव बनाने लगा.
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक रिटायर्ड जज की बेटी के साथ चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर जज की बेटी को अपनी जाल में फंसाया, फिर उस ब्लैकमेल करते हुए धमकी देकर उस पर शादी का दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने जब उसकी बात नहीं मानी, तो आरोपी ने उसकी तस्वीरों और निजी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ लखनऊ के चिनहट इलाके में रहती है. उसकी मुलाकात बिहार निवासी दीपक कुमार से हुई. उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताया. इसके बाद उसका विश्वास जीतकर उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. पीड़िता के इनकार करने पर दीपक ने पीड़िता और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी देनी शुरू कर दी. इस वजह से पीड़िता के रिटायर्ड जज पिता की 6 महीन पहले सदमे के चलते मौत हो गई.
चिनहट पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि दीपक कुमार ने उनकी बेटी के अश्लील फोटो और व्यक्तिगत दस्तावेजों को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश की है. उसने उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है. उसने यह धमकी भी दी है कि यदि पीड़िता ने उससे शादी नहीं की तो वो पेट्रोल और शराब डालकर उसे जला देगा. इतना ही नहीं उसकी मां का सिर काटकर नदी में फेंक देगा.
पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो उनका पूरा परिवार तबाह हो जाएगा. उनकी तहरीर के आधार पर चिनहट पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. हालांकि, अभी तक आरोपी का पक्ष सामने नहीं आया है.
बताते चलें कि पिछले महीने लखनऊ में एक रिटायर्ड जज की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उनकी बेटी लखनऊ के एक हाउसिंग सोसायटी की 10वीं मंजिल से गिरकर गई थी. मृतिका के पिता ने अपने दामाद पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि उनकी बेटी को उसके पति ने ही ऊपर से गिरा दिया. पुलिस ने यह घटना एसजीपीजीआई थाना क्षेत्र में अरावली एन्क्लेव सोसायटी में शाम को हुई थी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








