
फर्जी GPS सिग्नल भेजकर विमानों को भटकाया, ईरान के आसमान में 15 दिन में 20 ऐसी घटानाएं
AajTak
फर्जी जीपीएस सिग्नल के चलते 15 दिन में 20 विमान भटक गए. इसके बाद पायलटों को अपनी लोकेशन ATC से पूछनी पड़ी. बताया जा रहा है कि पहली बार इस तरह से पैसेंजर फ्लाइट को फर्जी सिग्नल के सहारे भटकाया गया हो. फर्जी जीपीएस सिग्नल के चलते जो विमान भटके उनमें बोइंग 777,737 और 747 शामिल हैं.
ईरान में एयरलाइन से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है. ईरान एयरस्पेस ने पिछले 15 दिनों में 20 एयरलाइन्स और जेट्स को फर्जी जीपीएस सिग्नल दिया. ये सिग्नल ज़मीन से भेजे गए थे और विमान के नेविगेशन सिस्टम में घुसपैठ करने, जीपीएस सिग्नलों को ओवरराइड करने और विमान को भटकाने के लिए काफी थे.
फर्जी जीपीएस सिग्नल के चलते विमान भटक गए. इसके बाद पायलटों को अपनी लोकेशन ATC से पूछनी पड़ी. बताया जा रहा है कि पहली बार इस तरह से पैसेंजर फ्लाइट को फर्जी सिग्नल के सहारे भटकाया गया हो. फर्जी जीपीएस सिग्नल के चलते जो विमान भटके उनमें बोइंग 777,737 और 747 शामिल हैं. एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा सैन फ्रांसिस्को, इस्तांबुल, बाकू और लंदन जाने के लिए इस उड़ान क्षेत्र का इस्तेमाल करते हैं.
फ्लाइट डेटा इंटेलिजेंस क्राउडसोर्सिंग वेबसाइट चलाने वाले ऑप्स ग्रुप के मुताबिक, अधिकांश जीपीएस स्पूफिंग ईरान के हवाई क्षेत्र में UM 688 में हुई. जीपीएस सिग्नल स्पूफिंग एक मैनिपुलेटेड सैटेलाइट सिग्नल से सही सैटेलाइट सिग्नल को बदलना है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 दिन में करीब 20 एयरलाइन्स को फर्जी एयरलाइन्स के सहारे भटकाया गया. एक विमान को तो बगदाद ATC से संपर्क कर पूछना पड़ा कि हम कहां हैं और समय क्या है? अमेरिकी नागरिक उड्डयन नियामक ने इराक और अजरबैजान में संभावित स्पूफिंग गतिविधियों की चेतावनी भी जारी की है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









