
फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला मामला: SC ने कलकत्ता HC के फैसले पर लगाई रोक, ममता सरकार और याचिकाकर्ता से मांगा जवाब
AajTak
सुप्रीम कोर्ट की पांच स्पेशल बेंच ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में फर्जी प्रमाण पत्र घोटाले से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. साथ ही अदालत ने ममता सरकार और याचिकाकर्ता से सोमवार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला मामले की सीबीआई जांच के संबंध में कलकत्ता हाई कोर्ट की दो पीठों से पारित आदेशों पर स्वत: संज्ञान लिया है और अब SC ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी. इस मामले में अदालत ने याचिकाकर्ता और पश्चिम बंगाल सरकार को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है.
पांच जजों की पीठ ने की सुनवाई
दरअसल, पश्चिम बंगाल फर्जी प्रमाणपत्र घोटाला मामले की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट की दो पीठ ने अलग-अलग फैसले सुनाए थे. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की स्पेशल पीठ ने शनिवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए सोमवार तक सुनवाई टाल दी है.
केंद्र सरकार ने जवाब के लिए मांगी इजाजत
साथ ही सोमवार को इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और HC में याचिका दाखिल करने वाले याचिकाकर्ता को नोटिस कर जारी कर जवाब देने के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है. उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को भी इस मामले में एक नोट दाखिल करने की इजाजत दी है. मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश हुए एसजी तुषार मेहता ने केंद्र सरकार की तरफ से इस मामले पर जवाब दाखिल करने की इजाजत मांगी थी.
अभिषेक बनर्जी भी दाखिल करेंगे अर्जी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










