
फर्जी नर्सिंग होम को स्वास्थ विभाग ने किया सील, मौके से संचालक और कर्मचारी हुए फरार
AajTak
बिहार के बगहा में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर एक नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया. दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की टीम इस फर्जी अस्पताल को सील करने पहुंची थी. इसकी भनक लगते ही नर्सिंग होम का संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए. यहां रखे सामान को जब्त कर लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है.
बिहार के बगहा में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी नर्सिंग होम को सील किया है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही नर्सिंग होम संचालक और स्टाफ मौके से फरार हो गया. चौतरवा में सिद्धि विनायक नर्सिंग होम को स्वास्थ विभाग ने सील कर दिया है. चिकित्सा विभाग के पहुंचते ही नर्सिंग होम संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए.
मौके पर उपस्थित अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ विभाग पदाधिकारी डॉक्टर केबीएन सिंह सहित प्रशासन ने नर्सिंग होम की गहनतापूर्वक जांच की गई. वहां मरीजों के ऑपरेशन के लिए कई उपकरण और आधा दर्जन के करीब बेड भी मिले हैं. उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा समानों की जब्ती सूची बनाते हुए नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- Bihar: शादी के बाद दुल्हन को छोड़कर दूल्हा फरार, पुलिस ने ट्रेन से पकड़ा, बोला- तनाव की वजह से गया था
चिकित्सा पदाधिकारी के बीएन सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश में आज सिद्धि विनायक हॉस्पिटल की जांच की गई. इस दौरान नर्सिंग होम में न कोई डॉक्टर मिला और न ही कोई स्टाफ का कर्मचारी. इससे लगता है कि यहां अवैध तरीके से हॉस्पिटल चलाया जा रहा था.
केबीएन सिंह ने कहा कि इस हॉस्पिटल को सील करते हुए इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है. इसके बाद कार्यवाई करते हुए हॉस्पिटल संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. बताते चलें कि चौतरवा में अवैध तरीके से चल रहा यह दूसरा हॉस्पिटल है, जिसे चिकित्सा विभाग ने सील किया है.
चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी में भी अवैध तरीके से चोरी छिपे कुछ नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं, जो बड़े-बड़े होडिंग्स पर फर्जी डिग्री और गोल्ड मेडलिस्ट का तमगा लगाकर चिकित्सा विभाग के आंखों में धूल झोंक रहे हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







