
'फर्जी जज बनकर ठगी कर रहे स्कैमर्स, ये न्यायिक व्यवस्था पर हमला', डिजिटल अरेस्ट पर बोला SC
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे साइबर अपराधों पर स्वत: संज्ञान लिया, जिसमें जालसाज अदालतों के नाम और जाली हस्ताक्षरों का दुरुपयोग करके लोगों से ठगी कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इसे न्याय व्यवस्था पर हमला करार दिया है और केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीबीआई को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है.
सुप्रीम कोर्ट ने देश में 'डिजिटल अरेस्ट' और 'साइबर फ्रॉड' की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए स्वत: संज्ञान लिया है. न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा, 'अदालतों के नाम, मुहर और न्यायिक अधिकार का खुला दुरुपयोग न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है. नकली न्यायिक आदेशों की जालसाजी से जनता का विश्वास डगमगाता है और कानून का राज खतरे में पड़ जाता है. ऐसे अपराधों को सिर्फ साधारण साइबर क्राइम या धोखाधड़ी नहीं माना जा सकता.'
यह मामला हरियाणा के अंबाला की बुजुर्ग शशि सचदेवा (73) और उनके पति हरिश चंद्र सचदेवा की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिन्हें सितंबर 2025 में जालसाजों ने सीबीआई अधिकारी बनकर फोन और वीडियो कॉल के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया था और उनसे 1.5 करोड़ रुपये ऐंठ लिए. ठगों ने व्हाट्सएप पर बुजुर्ग दंपति को सुप्रीम कोर्ट के नकली आदेश दिखाए, जिनमें जजों के जाली हस्ताक्षर थे. सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के नाम पर इस तरह की धोखाधड़ी को 'इस संस्था की गरिमा पर प्रत्यक्ष हमला' करार दिया.
यह भी पढ़ें: मुंबई: 72 साल के बुजुर्ग से ठगे 58 करोड़ रुपये, ED-CBI बनकर साइब ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि यह अलग-थलग घटना नहीं है. पूरे देश में फैले इस आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए केंद्र और राज्य पुलिस के समन्वित प्रयास जरूरी हैं. साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड की जांच के लिए स्पेशलाइज्ड यूनिट की जरूरत है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, सीबीआई, अंबाला साइबर सेल और हरियाणा गृह विभाग को इस मामले में अपना जवाब और जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले में 27 अक्टूबर को फिर सुनवाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का शीर्षक ‘इन रे: विक्टिम्स ऑफ डिजिटल अरेस्ट रिलेटेड टू फोर्ज्ड डॉक्यूमेंट्स’ रखा है. डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी हैं. इस तरह के साइबर क्राइम में खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है. इसमें ठग पुलिस अफसर, सीबीआई अधिकारी या जज बनकर वीडियो कॉल पर लोगों को डराते हैं और उनसे पैसे वसूलते हैं. शशि और हरिश सचदेवा के मामले में जालसाजों ने पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना के नाम पर सुप्रीम कोर्ट का नकली आदेश बनाया था. ये बुजुर्ग दंपति ठगों की जाल में फंस गए और 1.5 करोड़ रुपये गंवा बैठे. सुप्रीम कोर्ट ने इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









