
'फर्जी किसान' से पाई-पाई वसूलेगी सरकार, जानें- कौन किसान सम्मान निधि के हकदार नहीं?
AajTak
देश भर के किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर साल योग्य लाभार्थी किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजती है.
देश भर के किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर साल योग्य लाभार्थी किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजती है. किसानों को ये रकम तीन किस्तों में मिलती है. सरकार की कोशिश है कि जरूरतमंद किसानों को इस योजना का लाभ मिले. (Photo: File) दरअसल किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने के लिए जरूरतमंद किसानों के साथ-साथ ऐसे लोग भी किसान बन गए हैं, जिनका खेती से कोई लेना-देना नहीं है. अब ऐसे लोगों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है. किसान सम्मान निधि योजना से नाम हटाने के साथ-साथ भुगतान की गई रकम की भी वसूली की जा रही है. (Photo: File) सरकार को शिकायत मिली है कि बड़े पैमाने पर सरकारी कर्मचारी और सुखी-संपन्न लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं. साथ आयकर भरने वाले किसान भी लाभ उठा रहे हैं, जो इसके दायरे में नहीं आते हैं. आज हम आपको यह बताते हैं कि पीएम किसान योजना के तहत कौन लोग लाभ लेने योग्य नहीं हैं. (Photo: File)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











