
फरीदाबाद: 12 साल के बच्चे की सुलझी मर्डर मिस्ट्री! ऐसे हुआ हत्याकांड का पर्दाफाश
AajTak
फरीदाबाद में 12 साल के बच्चे के गुमशुदगी के बाद हुई हत्या की मिस्ट्री को सुलझा लिया है. इस केस में एक नाबालिग के समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
हरियाणा के फरीदाबाद में एक बच्चे की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है. बसंतपुर पल्ला में रहने वाला एक 12 वर्षीय बच्चा अपने घर से गुमशुदा हो गया था. बच्चे के पिता ने थाने में 27 अगस्त को केस दर्ज कराया था. अगले दिन बच्चे की लाश मिली थी. लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो केस की जानकारी सामने आई. पुलिस ने अपने मुखबिरों को इस काम पर लगाया, जिसके बाद आरोपियों की धरपकड़ हुई. पुलिस ने केस की जांच में सीसीटीवी कैमरों की भी मदद भी ली गई. शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि आरोपियों का पहले झगड़े हुआ था, फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में एक रामकिशोर से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज खुला.MP: अब उज्जैन में कबाड़ खरीदने वाले व्यक्ति से जबरदस्ती जय श्री राम बुलवाने का वीडियो वायरल, केस दर्ज गाली-गलौज से हुई थी विवाद की शुरुआत आरोपी राम किशोर यमुना के किनारे खेतों पर सब्जी उगाने का काम करता है. आरोपी ने कहा कि मृतक बच्चा, उसे और उसके परिवारवालों को गाली देता था. 26 अगस्त को भी हमेशा की तरह वह साइकिल लेकर निकला था. आरोपी ने बताया कि जब 26 तारीख को मृतक साइकिल लेकर निकला था, तभी झुग्गियों के पास साइकिल खड़ी करके गाली देने लगा. तभी आरोपी के भतीजे ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया. मारपीट बढ़ने पर मृतक नदी की तरफ भाग गया. वहीं आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. आरोपियों ने शव को नदी किनारे ही कपड़ों और झाड़ियों से ढंक दिया और झुग्गियों में चले गए थे. गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है, वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










