
फरीदाबाद में किराए का कमरा, महीनों तक ब्रेनवॉश... ऐन मौके पर सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर गया जसीर वानी
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट का दायरा और असर और भी भयानक हुआ होता अगर एक दूसरे शख्स ने सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार न कर दिया होता. जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मास्टरमाइंड डॉ उमर के एक शागिर्द ने ऐन मौके पर फिदायीन बनने से इनकार कर दिया और कहा कि इस्लाम में ऐसा करना गुनाह है.
दिल्ली ब्लास्ट में एक नहीं बल्कि दो सुसाइड बॉम्बर होने वाले थे. लेकिन ऐन मौके पर जसीर बिलाल नाम के कश्मीरी युवक ने फिदायीन दस्ते में शामिल होने से इनकार कर दिया. जसीर बिलाल ने कहा कि इस्लाम में सुसाइड बॉम्बर बनना पाप है. दिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रहे एजेंसियों ने जसीर बिलाल नाम के युवक को हिरासत में लिया है.
काजीगुंड निवासी जसीर (उर्फ 'दानिश' उर्फ जसीर बिलाल) को श्रीनगर पुलिस ने हाल ही में दिल्ली के लाल किले में हुए कार बम विस्फोट और "व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल" के सिलसिले में हिरासत में लिया था. जांच से पता चला कि मॉड्यूल के मास्टरमाइंड डॉ. उमर नबी ने जसीर का ब्रेनवॉश किया था और उसे आत्मघाती हमलावर बनने के लिए तैयार किया था. डॉ उमर नबी ने ही दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बगल में कार से धमाका किया गया था. इस हमले में 15 लोगों की मौत हो चुकी है.
फरीदाबाद में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार डॉक्टरों ने पूछताछ में खुलासा किया कि राजनीति विज्ञान के छात्र जसीर बिलाल को डॉ उमर द्वारा 2023 से ही आत्मघाती बम विस्फोट के लिए कट्टरपंथी बनाया जा रहा था, लेकिन जब 2025 में उसे हमला करने के लिए कहा गया तो उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस्लाम में आत्महत्या गुनाह है.
सुसाइड बॉम्बिंग को जायज ठहराता दिखा आतंकी उमर
इस बीच आज आतंकी डॉ उमर का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में उमर अंग्रेजी में बयान देता नजर आ रहा है, उमर अपने बयान में सुसाइड बॉम्बिंग को सही ठहराता हुआ नजर आ रहा है. वो कहता है कि सुसाइड बॉम्बिंग को ठीक से समझा नहीं गया है.
श्रीनगर से फरीदाबाद लाया गया जसीर

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








