
फरीदाबाद: प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी ने कोर्ट की 6वीं मंजिल से लगाई छलांग
AajTak
फरीदाबाद में प्रेमिका की हत्या के आरोपी ने जिला अदालत की 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, पुलिस उसे पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी. तभी वह मौका पाकर कोर्ट की 6वीं मंजिल पर जा पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फरीदाबाद में प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या करने के आरोपी युवक ने जिला अदालत की 6वीं मंजिल से छलांग लगा दी. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. पुलिस अब इस मामले में न्यायिक जांच की बात कह रही है.
मृतक का नाम महेंद्र था, जिस पर अपनी ही प्रेमिका रोशनी की हत्या करने का आरोप था. फरीदाबाद पुलिस उसे जिला अदालत में पेश करने के लिए लेकर पहुंची थी. इसी दौरान मौका पाकर महेंद्र कोर्ट की 6वीं मंजिल पर जा पहुंचा. फिर वहां से छलांग लगा दी. इतनी ऊंचाई से कूदने के कारण महेंद्र को काफी चोटें आईं. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आरोपी ने कबूली थी हत्या की बात पुलिस ने बताया कि आरोपी महेंद्र ने प्रेमिका रोशनी की हत्या की बात कबूल ली थी. साथ ही उसने इसके पीछे की वजह भी बताई थी. महेंद्र ने बताया था कि रोशनी कुछ महीनों से उससे बात नहीं कर रही थी. इसी बात से वह गुस्सा था. उसने गुरुवार को बहाने से रोशनी को अपने घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की.
धारदार हथियार से किए कई वार रोशनी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां एकत्रित हो गए. जिसके बाद वह उसे जबरन अपने साथ सुनसान जगह ले गया, जहां उसने रोशनी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए. इसके कारण रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई. फिर आरोपी महेंद्र मौके से फरार हो गया. पूरी रात रोशनी गंभीर हालत में वहीं पड़ी रही. सुबह किसी राहगीर ने उसे देखा तो रोशनी ने उसकी मदद से भाई को फोन किया और पूरी बात बताई. जब तक रोशनी का भाई घटनास्थल पर पहुंचा, उसकी मौत हो चुकी थी.
कोर्ट की 6वीं मंजिल से लगाई छलांग पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया. अगले दिन यानि शुक्रवार को पुलिस जब आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची तो उसने 6वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुद की भी जान दे दी. फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है.
उधर चश्मदीद अभिषेक भामला ने बताया, ''मैं कोर्ट में फर्स्ट फ्लोर पर था. तभी अचानक से बहुत तेज आवाज आई. मैंने नीचे देखा तो एक युवक गिरा पड़ा था. मैंने नीचे आकर साथियों की मदद से उसे साइड में बैठाया. तभी पुलिस आ गई और उसे हॉस्पिटल ले गई. बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










