
फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट आरोपियों से जुड़े दो केमिकल शॉप्स सील, अवैध रसायन और लाइसेंस उल्लंघन का खुलासा
AajTak
फरीदाबाद में नगर निगम ने दो केमिकल शॉप्स की जांच की, जिनसे दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. मुज़म्मिल और डॉ. शाहीन सईद ने रसायन खरीदा था. जांच में पता चला कि शॉप्स में अधिक रसायन रखे गए थे, लाइसेंस का दुरुपयोग किया गया और ग्राहक रिकॉर्ड नहीं रखा गया. एसडीएम की कमेटी ने शॉप्स को सील करने की सिफारिश की.
फरीदाबाद में नगर निगम ने गुरुवार को दो केमिकल शॉप्स की जांच की, जिन पर दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन सईद को रसायन बेचने का आरोप है. यह कार्रवाई एसडीएम त्रिलोचन और NIA की मांग पर गठित कमेटी के निर्देश पर की गई.
कमेटी ने मामले की जांच के बाद MCF के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र जोशी को पत्र लिखा और शॉप्स को सील करने की सिफारिश की.
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में किराए का कमरा, महीनों तक ब्रेनवॉश... ऐन मौके पर सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर गया जसीर वानी
शॉप्स की जांच और सीलिंग प्रक्रिया
एसडीएम कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, कमेटी ने दोनों दुकानों का निरीक्षण किया और उनके ऑपरेटरों से पूछताछ की. इस दौरान दुकानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. NIA ने पहले ही कथित आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद BR Scientific and Chemicals और Paul Chemicals को तलाशी के लिए छापा मारा था. जांच में यह पता चला कि इन दुकानों से आरोपी रसायन खरीद कर विस्फोटक बनाने की तैयारी कर रहे थे.
अवैध स्टॉक और लाइसेंस उल्लंघन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










