
फरीदाबाद का हिट एंड रन केस : पहले मारी स्कूटी को मारी टक्कर, फिर कार बैक करके युवकों को कुचला, एक की मौत
AajTak
फरीदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां कार चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारी और मौके से भाग निकला. कार की टक्कर से घायल हुए दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दूसरे युवक का इलाज जारी है.
हरियाणा के फरीदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां कार चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी. फिर भागने के लिए कार बैक करते हुए युवकों को कुचल दिया. हादसे में घायल हुए दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है.
फरीदाबाद के सेक्टर 23 इलाके में 14 जनवरी को हिट एंड रन का मामला हुआ था. इसके बाद एक युवक कोमा में चला गया था, उसकी 22 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई. अब इस घटना का वीडियो सामने आया था, जो दिल दहलाने वाला है.
सामने से आ रही थी तेज रफ्तार कार
हादसे में घायल राजेश के मुताबिक, अंकित और वह मुजेसर इलाके में अपनी वेल्डिंग की वर्कशॉप चलाते हैं. वे दुकान बंद करके 14 जनवरी की रात करीब 10:00 बजे घर लौट रहे थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी.
घटना में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर गए थे. वहीं, टक्कर मारने के बाद कार चालक कार बैक करने के दौरान युवक को रौंदता हुआ मौके से भाग निकला था.
घर से अंकित की उठनी थी बारात, मगर उठी अर्थी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










