
फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व पर उठाए सवाल, पूछा- क्या राहुल गांधी ने कभी बाला साहेब को श्रद्धांजलि दी?
AajTak
महाराष्ट्र में सावरकर गौरव यात्रा निकाल रहे देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर सवाल उठाए. उन्होंने ठाकरे से पूछा, उद्धव जी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. क्या सोनिया गांधी या राहुल ने कभी बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी है या सम्मान दिखाने के लिए एक बार ट्वीट भी किया है?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास अघाड़ी पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के साथ उद्धव ठाकरे के गठबंधन (MVA) पर सवाल उठाते हुए फडणवीस ने सोमवार को कहा कि उद्धव जी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. क्या सोनिया गांधी या राहुल ने कभी बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी है या सम्मान दिखाने के लिए एक बार ट्वीट भी किया है?
फडणवीस ने सवाल उठाए कि उद्धव जिसके साथ चाहें गठबंधन कर सकते हैं. असली शिवसेना हमारे साथ है और हम बाला साहेब की विरासत को आगे ले जा रहे हैं. संजय राउत पर टिप्पणी करते हुए फडणवीस ने कहा, 'अगर आप सूरज पर थूकने की कोशिश करेंगे, तो यह आपके चेहरे पर वापस आ जाएगा. पीएम मोदी पर टिप्पणी करना सूरज पर थूकने जैसा है. राउत क्या कहते हैं, हमें इसकी परवाह नहीं है.'
सावरकर गौरव यात्रा में बोल रहे थे फडणवीस
दरअसल देवेंद्र फडणवीस मुंबई के चारकोप में भाजपा विधायक योगेश सागर द्वारा आयोजित सावरकर गौरव यात्रा में बोल रहे थे. बता दें कि 'वीर सावरकर गौरव यात्रा' राहुल गांधी की सावरकर पर की गई टिप्पणियों के जवाब के रूप में निकाली जा रही है.
उद्धव पर बोला हमला
फडणवीस ने उद्धव पर सवाल उठाते हुए कहा, जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे तब कांग्रेस ने अपने मुखपत्र में वीर सावरकर को समलैंगिक कहा था, लेकिन उस समय उद्धव ठाकरे इसके खिलाफ कुछ नहीं कह सके क्योंकि उस समय उन्हें सावरकर से ज्यादा मुख्यमंत्री की कुर्सी प्यारी थी. अब वे कहते हैं कि वे राहुल गांधी के बयान के खिलाफ हैं लेकिन आप (ठाकरे गुट) राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ क्या करेंगे?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










