
फडणवीस कैबिनेट में भाजपा के 19, शिवसेना के 11 और NCP कोटे से 9 विधायक बने मंत्री, 2.5 साल के फॉर्मूले पर बनी सहमति!
AajTak
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9 मंत्री पद मिले. 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि 6 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.
महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का रविवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. इस दौरान 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में हुआ. अब मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्री हो गए हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9 मंत्री पद मिले. 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि 6 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल पीसी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. सूत्रों के मुताबिक इन मंत्रियों का कार्यकाल 2.5 साल का होगा.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद थे. नए मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार शामिल हैं. 20 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे.
किस पार्टी के किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी 1- चन्द्रशेखर बावनकुले 2- राधाकृष्ण विखे पाटिल 3- चंद्रकांत पाटिल 4- गिरीश महाजन 5- गणेश नाईक 6- मंगल प्रभात लोढ़ा 7- जयकुमार रावल 8- पंकजा मुंडे 9- अतुल 10- अशोक उइके 11- आशीष शेलार 12- शिवेंद्र राजे भोसले 13- जयकुमार गोरे 14- संजय सावकरे 15- नितेश राणे 16- आकाश फुंडकर 17- माधुरी मिसाल (राज्यमंत्री) 18- पंकज भोयर (राज्यमंत्री) 19- मेहना बोर्डिकर (राज्यमंत्री)
एनसीपी (अजित पवार) 1- हसन मुश्रिफ 2- धनंजय मुंडे 3- दत्ता मामा भरणे 4- अदिति तटकरे 5- माणिकराव कोकाटे 6- नरहरि ज़िरवाल 7- मकरंद आबा पाटिल 8- बाबासाहेब पाटिल 9- इंद्रनील नाईक (राज्यमंत्री)
शिवसेना (एकनाथ शिंदे)

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








