
'फटी जींस' के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रहीं महिलाएं, CM तीरथ के विरोध में मुहिम
AajTak
सोशल मीडिया पर इस बयान पर जहां एक और बहस छिड़ गई है, तो वहीं महिला नेताओं समेत तमाम महिलाओं ने सोशल मीडिया पर इस जींस के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करनी शुरू कर दी हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के फटी जींस पहनने पर जो बयान दिया, उसपर उनका लगातार विरोध हो रहा है. राजनीतिक दलों से लेकर सोशल मीडिया तक पर तीरथ सिंह रावत घिरे हुए हैं. सोशल मीडिया पर इस बयान पर जहां एक और बहस छिड़ गई है, तो वहीं महिला नेताओं समेत तमाम महिलाओं ने सोशल मीडिया पर इस जींस के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करनी शुरू कर दी हैं. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि रेप इसलिए नहीं होते कि महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं, बल्कि तीरथ सिंह रावत जैसे लोग अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं इसलिए होते हैं. स्वाति मालीवाल ने इसी के साथ सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग #RippedJeansTwitter का समर्थन किया और तस्वीर साझा की. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं. सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










